भारत गौरव जहाजपुर प्रणेत्री आर्यिका रत्न 105 स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सानिध्य में हुआ श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षणी) महासभा राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्नेह मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ

JAIN SANT NEWS जयपुर

भारत गौरव जहाजपुर प्रणेत्री आर्यिका रत्न 105 स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सानिध्य में हुआ श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षणी) महासभा राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्नेह मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ

जयपुर

भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 जहाजपुर प्रणेत्री आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सानिध्य में 14 अगस्त 2022को बाडा पदमपुरा की पावन धरती पर श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन (धर्म संरक्षणी)महासभा राजस्थान प्रांत की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्नेह मिलन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ, जैन समाज मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस ऐतिहासिक महोत्सव में शिरकत करते हुए बताया कि कार्यक्रम में अनेक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए गए गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में गणिनी आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी
ससंघ को श्री फल भेंट कर आसन पर‌ विराजमान हेतु निवेदन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री राजीव जैन कुलपति राजस्थान विश्वविद्यालय को आमंत्रित किया गया, श्री रमेश जैन तिजारिया महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। यह कार्यक्रम, विशिष्ट अतिथि के रुप में माननीय श्री सुंधाशु कासलीवाल अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी थे, उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजीव जैन एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ महासभा अध्यक्ष तथा महामंत्री को चित्र अनावरण हेतु आमंत्रित किया गया, तथा प्रमुख समाजसेवी श्री सोहन लाल , नरेंद्र कुमार सेठी परिवार श्याम नगर जयपुर वालों ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की, मंगलाचरण राजेंद्र कुमार जैन अनोपडा ने किया, आर्यिका श्री का पाद प्रक्षालन श्रीमती इंद्रमणी देवी पुत्र प्रदीप कुमार जी – श्रीमती निर्मला जी, दिलीप कुमार जी -श्रीमती सुशीला जी, ललित जी, अनिल कुमार जी चूडीवाल परिवार निखार फैशन ने कर धर्म लाभ प्राप्त किया, शास्त्र भेंट श्री अनिल कुमार जी दीवान पाटनी एवं तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्मचंद पहाड़िया – श्रीमती गुणमाला पहाड़िया ने किया, उक्त कार्यक्रम में मंचासीन विशिष्ट जनों एवं सभी सहभागियों, तथा आंगतुक अतिथियों का तिलक, साफा,माला, दुपट्टा से भव्य स्वागत किया गया।

इसी बीच महासभा के अध्यक्ष हेतु श्री कमल बाबू जैन को आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम में श्री कमलबाबू जैन ने वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तत्पश्चात श्री कमल बाबू जैन को अध्यक्ष पद के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया, तथा मुख्य अतिथि श्री राजीव जैन कुलपति राजस्थान विश्वविद्यालय ने आर्यिका श्री के पावन सानिध्य में भरी धर्म सभा में अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई जिस पर सारा सभा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, बाद में श्री कमल बाबू जैन ने कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ दिलवाने हेतु कार्यकारिणी को आमंत्रित किया ,

जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष

श्री सुरेश सबलावत,श्री प्रमोद कुमार पहाड़िया, नरेंद्र कुमार सेठी, जयकुमार जैन कोटा, तथा प्रभा चांदवाड ,
उपाध्यक्षताराचंद जैन स्वीट केटर्स,सुनिल बख्शी, अनिल पाटनी दीवान, शिखर चंद कासलीवाल, सुरेंद्र कुमार बज,अजय पाटोदी, महेंद्र गंगवाल, सुनिल पहाड़िया, मोहित राणा, सुभाष पाटनी ,जयकुमार जैन कालाडेरा, पदम बिलाला,संतोष जैन अनोपड़ा, प्रकाश चांदवाड ,विनीत चांदवाड, श्रीमती पूनम चांदवाड (महिला प्रकोष्ठ), आलोक सबलावत, पदम चंद जैन , तथा डा.पी.सी जैन

महामंत्री राजेंद्र बिलाला

*संयुक्त महामंत्री* आलोक तिजारिया,*कोषाध्यक्ष* सुरेश चंद्र बज,*संयुक्त मंत्री* महेंद्र बैराठी ,श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती प्रिया बडजात्या, रमेश छाबड़ा, भागचंद जैन दुर्गापुरा,
*कार्यकारिणी सदस्य*

उदयभान जैन, संजय काला, दिलीप जैन, पूनम ठोलिया, सुरेश छाबड़ा, धनकुमार लुहाडिया, शांति कुमार गोधा, ताराचंद पाटनी,सुनील संघही, सुगन चंद जैन, राजकुमार जैन, चंद्र भान जैन, आनंद प्रकाश जैन, संदीप पापड़ीवाल, कमलचंद जैन सेवा, श्रीमती रेखा जैन, श्रीमती विनिता जैन, रवि जैन, अभय कुमार जैन ,तथा राजाबाबू गोधा फागी जैन गजट संवाददाता सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलवाई गयी।

कार्यक्रम में राजकुमार कोठारी,उत्तम कुमार पाटनी, जय कुमार कोठारी भीलवाड़ा, अशोक नेता, पूरणमल अनोपडा, गुलाबचंद अजमेरा,केलास गोधा, राजेंद्र जैन, आर्यिका श्री के संघपती रमेश ठोलिया विनोद जैन कोटखावदा, श्रीमती माया जैन तिजारिया, श्रीमती गुणमाला पहाड़िया तथा श्रीमती अनिला जैन सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ,कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम में शिरकत उक्त कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,इसी बीच आर्यिका श्री के पावन सानिध्य में महासभा की 127 वर्ष सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट का विशिष्ट अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया और आर्यिका श्री के कर कमलों में गजट की प्रति भेंट की गई , आर्यिका श्री ने गजट को पढ़कर मंगलमय आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस पत्रिका को घर घर में मंगवाना चाहिए ताकि साधु संतों व समाज की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके, तत्पश्चात आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर तिरंगा झंडा लहराया गया तथा राष्ट गीत के बाद नो बार नवकार बोलकर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने आर्यिका श्री से मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया,तथा कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी आंगतुको का आभार जताया कार्यक्रम बाद आयोजकों की तरफ से शानदार स्वरुची भोज दिया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *