कमला नगर जैन मंदिर में माता जी के सानिध्य में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया



आगरा
सोमवार को श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कमला नगर आगरा में परम पूज्यनीय आर्यिका श्री 105 अर्हम श्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अर्हम वर्षायोग समिति के सहयोग से 15 अगस्त को 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्वलन के साथ हुआ| इस अवसर पर भक्तों ने माताजी का पाद प्रक्षालन एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद मंगलाचरण जहा डाल डाल पर सोने की चिड़िया,हर घर तिरंगा जैसे सुंदर मीठे गाने शशि पाटनी जी ने आज़ादी के 75 वे महोत्सव के रूप में मनाया गया। और हर घर तिरंगा अभियान को भी बहुत सुंदर गीत के माध्यम से दर्शाया गया। एव छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक देश भक्ति के गानो पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये गए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में PNC infratech के CMD प्रदीप जैन पीएनसी के माध्यम से झंडारोहण समस्त कमेटी के सहयोग से किया गया।
महात्मा गांधी जी ने महावीर के सूत्र अहिंसा परमो धर्म व सत्यमेव जयते को अपनाकर हमे आजादी दिलवाई अर्हम श्री
इस अवसर पर आर्यिका 105 अर्हम श्री माताजी ने अपने उदबोधन में कहा कि एक महात्मा गांधी जी ने महावीर के सूत्र अहिंसा परमो धर्म व सत्यमेव जयते को अपनाकर हमे आजादी दिलवाई, इसी महावीर के सूत्र को अपनाकर हम अपनी आत्मा की आजादी भी प्राप्त कर सकते हैं| इस कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल के द्वारा किया गया| इस अवसर पर अध्यक्ष कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद जैन,महामंत्री मनोज जैन,मंत्री अनिल जैन रईस अर्थसंयोजक नरेश लुहाड़िया, मुख्य संयोजक अनिल जैन FCI, राकेश जैन बजाज,सुभाष जैन (बंटी),पारस जैन,हरीशचंद जैन नायक,राजकुमार जैन,राजकुमार गुड्डू,अंकेश जैन,,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समकित जैन,समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
