आत्मानुशासन इंसा को भगवान बनाता है – स्वस्ति भूषण माताजी –
जयपुर
– अनुशासन जीवन को महान बनाता है। प्रशासन जीवन को सुखी बनाता है। आत्मानुशासन इंसा को भगवान बनाता है। ये उदगार भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने सोमवार को पदमपुरा अतिशय क्षेत्र पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर 1500 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। माताजी ने कहा कि स्वतंत्र यानि मुझ पर मेरा अनुशासन। परतंत्र यानि मुझ पर, पर का अनुशासन। हम स्वच्छंद नहीं र। सकेगें, रहना तो अनुशासन में पडेगा।

बच्चे अनुशासन स्कूल में सीखते हैं। धर्म की भाषा में इसे मर्यादा कहते हैं।
इसलिए इंसान को अपने जीवन में अनुशासन, प्रशासन एवं आत्मानुशासन तीनों को साथ रखकर जीना चाहिये। इससे पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में सोमवार 15 अगस्त को 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं महामंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे अहिंसा सर्किल से



1500 से अधिक छात्र छात्राओं द्वारा स्वाधीनता यात्रा के दौरान मार्च पास्ट करते हुए कटले के पूर्वी द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश किया । प्रातः 9.00 बजे समाजश्रेष्ठी कैलाश चन्द माणक चन्द रमेश ठोलिया ने ध्वजारोहण किया । इस मौके पर राष्ट्र गान, ध्वज वन्दना एवं ध्वज गीत गाया गया।
तत्पश्चात माताजी ससंघ को शोभायात्रा के साथ मार्च पास्ट करते हुए मंच पर ले जाया गया। जहां मंगलाचरण के बाद ठोलिया परिवार एवं चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान पद्मप्रभ एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ एवं आचार्य सन्मति सागर एवं आचार्य ज्ञान सागर महाराज
के चित्र का अनावरण किया।तत्पश्चात जयकारों के बीच दीप प्रज्जवलन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति की अलख जगाते हुए विभिन्न प्रदेशों की छाप छोड़ते हुए
सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये ।
कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार इस मौके पर प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को चातुर्मास कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया । माताजी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम विशेष संदेश देते हुए घर परिवार एवं समाज से सर्वोपरि देश हित को देने का सभी से आव्हान किया। इस मौके पर पूरा परिसर तिरंगे झन्डें से सरोबार हो गया । आयोजन में सुधीर जैन,
जे एम जैन, जिनेन्द्र गंगवाल जीतू,
दीपक बिलाला, अजय बडजात्या, सुबोध चांदवाड, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण, अध्यापक एवं ग्रामवासी शामिल हुए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
