देश भक्ति से ओतप्रोत व ऐतिहासिक रही जैन समाज द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली
रामगंजमंडी




























आज़ादी के 75 वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा इसी आज़ादी दिवस के पूर्व दिवस पर सकल जैन समाज रामगंजमंडी द्वारा तिरंगा रैली निकाली गयी जो देश भक्ति से ओतप्रोत रही यह रैली शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाज़ार नंबर 1 से रवाना हुयी जिसे लोकप्रिय पार्षद श्रीमती वर्षा जैन ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली की शुरुआत की इस रैली मे सभी के हाथो मे तिरंगा था। व देश प्रेम से लबरेज थे। इस रैली में पुरुष वर्ग श्वेत परिधान मे व महिलाए केसरिया परिधान थी। पूरी यह तिरंगा यात्रा मानो तिरंगामय नज़र आ रही थी।



भारत माता की जय जय जवान किसान के नारों के साथ स्वच्छ भारत के संगीत के साथ है वतन तेरे लिये रंग दे बसंती चोला जेसे गीतों की गूंज के साथ क्या बच्चे क्या महिला हर कोई बस देश प्रेम से भरा था। जुलुस के क्रम आगे देश भक्ति की गूंज थी इसी क्रम बच्चे ऊंट गाडी पर बैठ्कर झांकी के रूप देश प्रेम को प्रस्तुत कर रहे थे।
शांति जय घोष आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा


वह जयघोष जो अब नगर की अब पहचान बन चुका है शांति जयघोष का आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा यह जयघोष तिरंगा परिवेश मे रहकर अपने जयघोष की ध्वनि से वातवरण को देश प्रेम से भर दिया विभिन्न चोराहा पर इनके द्वारा तिरंगा के साथ परिक्रमा करते हुए शहीद पन्नालाल के समीप परिक्रमा की इस यात्रा मे शांतिनाथ दिगंबर जैन समाज बघेरवाल समाज वीर जैन सोशल ग्रुप सुप्रभात समूह महिलामंडल श्वेतांबर जैन श्रीसंघ की पूर्ण सहभागिता रही
शहीद स्मारकों पर किया माल्यार्पण







वही इस तिरंगा यात्रा मे नगर के प्रमुख स्मारकों शहीद पन्नालाल







यादव स्मारक बाबा साहिब भीमराव अम्बेडकर स्मारक शहीद भगत सिंह स्मारक महात्मा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। निश्चित रूप से कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं यह रैली नगर मे एक नया इतिहास लिख गयी जो अनुशासन देश प्रेम का स्वर्णिम उदाहरण लिख गयी। यह रैली रामगंजमंडी के इतिहास सर्वोतम तिरंगा रैली एक मानी जा रही है। इस रैली का कुशल संचालन जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने किया। समूह अध्यक्ष प्रदीप शाह की अगुवाई समूह सदस्य इस रैली का निर्देशन कर रहे थे। रैली सम्पन्न होने के बाद समूह सचिव राजीव बाकलीवाल ने सभी के सहयोग का आभार जताया
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
