इंदौर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जैन विद्बत संगोष्ठी 13 से 15 अगस्त तक

JAIN SANT NEWS इंदौर

इंदौर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जैन विद्बत संगोष्ठी 13 से 15 अगस्त तक

इंदौर। 

समोश,रण मंदिर, कंचन बाग में श्रुत आराधना वर्षा योग के दौरान 13 से 15 अगस्त तक अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के बहुभाषा विद् (16 भाषाओं के ज्ञाता) श्रुत संवेगी शिष्य मुनिश्री आदित्यसागरजी, मुनिश्री अप्रमित सागरजी एवं मुनिश्री सहज सागर जी महाराज के सान्निध्य एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर श्रेयांश कुमार जैन बडोत के निर्देशन में श्रावकाचार, श्रमणाचार, अनुशीलन विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय जैन विद्बत संगोष्ठी होगी। जिसमें जैन दर्शन के 21 राष्ट्रीय विद्वान श्रावक, श्रमण, धर्म-दर्शन सिद्धांत आदि विषयों पर अपने शोध पूर्ण आलेखों का वाचन करेंगे।

गोष्ठी के संयोजक पंडित विनोद कुमार जैन रजवास एवं प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गोष्ठी में प्रतिदिन प्रातः 8 से 10 एवं मध्यान्ह 2:30 से 5 बजे तक विद्वान अपने आलेखों का वाचन करेंगे। वाचन के पश्चात मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज के द्वारा आलेखों में व्यक्त विचारों पर समीक्षात्मक प्रवचन होंगे।

चातुर्मास संयोजक श्री आजाद जैन, टी के वेद एवं श्री अशोक खासगी वाला ने बताया कि गोष्ठी के तृतीय दिवस 15 अगस्त सोमवार को दोपहर 2:30 बजे संगोष्ठी का समापन सत्र होगा जिसमें विद्वानों का सम्मान होगा।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *