पाठशाला के बच्चो को पार्श्वनाथ भगवान की कथा के द्वारा क्षमा भाव धारण करने की सीख दी गईं

JAIN SANT NEWS

पाठशाला के बच्चो को पार्श्वनाथ भगवान की कथा के द्वारा क्षमा भाव धारण करने की सीख दी गईं

देश भर के कोने कोने में शुक्रवार को पार्श्वनाथ मोक्षकल्याण मनाया गया इसी क्रम में शहर के तार बंगला में चल रही पाठशाला में बच्चो को पाठशाला प्रमुख पुर्वाषा गाँधी द्वारा पार्श्वनाथ भगवान की कथा सुनायी गयी जिसके द्वारा उनके 10 भवों के वर्णन को बताया गया किस तरह से उन्होनें बिषम परिस्थितियों में भी क्षमा भाव को धारण किया। इस कथा के माध्यम से बच्चो को व सभी जीवों को यही सीख मिलती है समस्त जीवों प्रति क्षमा भाव को रखना चाहिए। समस्त बच्चो ने इस कथा को भरी तन्मयता के साथ सुना और अपने जीवन मे इस मार्ग को अपनानें की प्रेरणा ली। वही कथा के उपरांत बच्चो से प्रश्न किए गए उत्तर देने पर उन्हें पुरुस्कृत किया गया। वही इस पुनीत पर्व पर बालिकाओं द्वारा उपवास रखा गया।उन सभी की अनुमोदना की गई।व मंगल भजन गया।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *