आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का स्वर्णिम महोत्सव अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया

JAIN SANT NEWS निवाई

आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का स्वर्णिम महोत्सव अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया

निवाई

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पर गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का 50 वाँ स्वर्णिम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि स्वर्णिम महोत्सव के तहत मंगलवार को कार्यक्रम से पहले गणाचार्य विराग सागर महाराज के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करके लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा मंगलाचरण किया। महोत्सव में विज्ञा श्री माताजी के स्वर्ण कलशों से पादप्रक्षालन किया गया। जौंला ने बताया कि गुरु मां का संगीत के साथ पूजन करके गुरु गुणगान किया। कार्यक्रम में रत्न वृष्टि प्रवचन के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव मे सुभाष एंड पार्टी महुआ की मधुर संगीत से महिलाओं ने भक्ति नृत्य किए। इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर गोहाटी आसाम जयपुर फागी चाकसू मालपुरा टोंक नेनंवा कोटा डिग्गी पचेवर चोमूबाग अजमेर सहित दूर दराज से लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *