मोती कटरा जैन महिलाओं ने आर्यिका संघ के सानिंध्य में मनाया हरियाली तीज जिन महोत्सव

JAIN SANT NEWS आगरा

मोती कटरा जैन महिलाओं ने आर्यिका संघ के सानिंध्य में मनाया हरियाली तीज जिन महोत्सव

आगरा

रविवार को मोती कटरा स्थित श्री 1008 अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में परम पूज्य सर्वांगभूषण आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एव संघस्थ आर्यिका श्री 105 शाश्वतमति माताजी के मंगल सानिध्य में मोती कटरा जैन महिला मंडलों ने हरियाली तीज जिन महोत्सव मनाया गया|

जिसका शुभारंभ भक्तों ने बालिकाओं ने मंगलाचरण एवं एवं वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन एव के साथ किया|इसके बाद महिलाओं ने धार्मिक भक्ति तबोला प्रतियोगिता हुई| कार्यक्रम के पश्चात माता जी के मंगल प्रवचन भी हुए| इस कार्यक्रम का संचालन अरूणा जैन हरियाली तीज महोत्सव की मुख्य सयोजिका ने किया| संभवनाथ पार्श्वनाथ वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक राकेश जैन परदे वाले ने बताया कि हरियाली तीज के माध्यम से धर्म के प्रति रुचि भरने के उद्देश्य यह कार्यक्रम गया है| इस अवसर पर अर्चना जैन, बीना बैनाड़ा,इशिता जैन,प्रिया जैन,तृप्ति जैन,उषा मौठया,शशि जैन,वंदना जैन,प्रभा जैन सुनीता जैन,बरखा जैन,बबीता जैन साक्षी जैन,वर्षा जैन,मोती कटरा जैन महिलामंडल मौजूद रहा|
शुभम जैन मीडिया कोऑर्डिनेटर से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *