दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमड़ी ने जीवदया के कार्य के साथ सघन वृक्षारोपण किया
रामगंजमडी





सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के सदस्यों ने जीवदया का कार्य करते हुए रोसली रोड गौशाला में खल व हरा चारा गायों को अपने हाथों से खिलाया।














सोशल ग्रुप के सचिव राजीव बाकलीवाल ने बताया की सभी सदस्य सुबह 07.30 बजे ही गोशाला पहुंच गए थे बच्चो का उत्साह भी कम नही था। बच्चों ने भी गायों को चारा खिलाया। वही समूह सदस्यों ने पर्यावरण सरक्षण मुहिम के तहत उसके उपरांत शान्तिनाथ दिगम्बर जैन नसियाजी में समूह के प्रत्येक सदस्य द्वारा दो दो वृक्ष लगाए गए








जिसमें मीठा नीम, पारस पीपल, कदम, नीम अर्जुन, अमलतास, मोरसली, अशोक, कोनोकार्पस, आम पॉपुलर, नीला गुलमोहर,कई किस्म के पेड़ लगाए गए। वही बच्चो ने भी इस पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता दी।

ग्रीन भारत स्वच्छ भारत अभियान में कदम से कदम मिलाकर सभी सदस्यों ने सहयोग किया सभी सदस्यों का समूह अध्यक्ष प्रदीप शाह ने आभार जताया। और अपील की इसी तरह आगे भी यही जोश युवा साथियों में देखने को मिले। आपको बता दे समूह द्वारा परमार्थिक कार्य करते हुए पुर्व में समूह द्वारा संजीवनी बूटी के रूप में कोरोना वेक्सीनेशन शिविर लगाया जा चुका है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
