श्री दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल की माताश्री श्रीमती कमला देवी गंगवाल की श्रद्धांजलि सभा में सारे भारतवर्ष से शोक संतप्त जनों ने की शिरकत

JAIN SANT NEWS जयपुर

श्री दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल की माताश्री श्रीमती कमला देवी गंगवाल की श्रद्धांजलि सभा में सारे भारतवर्ष से शोक संतप्त जनों ने की शिरकत

विभिन्न मुनि संघों, राजनितिज्ञो, प्रबुद्ध जनों ने गंगवाल परिवार को दी सांत्वना

जयपुर

प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय श्री पूनम चंद गंगवाल झरिया वाले जयपुर की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी जी गंगवाल की 18 जुलाई 2022 को निधन के बाद श्रीनेमी सागर कॉलोनी के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जयपुर में शनिवार को शांतिविधान मंडल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के बाद श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षणी)महासभा राजस्थान की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें पूरे देश के मुनि संघों, राजनीतिज्ञों, प्रबुद्ध जनों के द्वारा शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने हेतु श्रृद्धांजलि सभा में विभिन्न जगहों से आये संदेशों के माध्यम से श्रीमती कमला देवी जी गंगवाल को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए परोपकारी कार्यों को याद कर उनके मोक्ष एवं शांति की कामना की, जैन महासभा की मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि पंडित नवीन कुमार जैन बडा गांव बढोत वालों ने

मंगलाचरण किया, गंगवाल परिवार ने दीप प्रज्वलन किया, तथा प्रारम्भ में धर्म संरक्षणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल बाबू जैन ने मातुश्री धर्म मूर्ति श्रीमती कमला देवी गंगवाल के द्वारा किए गए परोपकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कर्तव्यों का परिचय देते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री धर्मचंद पहाड़िया, धर्म संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री रमेश जैन तिजारिया, धर्म संरक्षणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल बाबू जैन, जनकपुरी जैन मंदिर के अध्यक्ष पदम बिलाला, पं विमल कुमार जैन बनेठा वाले,समाज सेवी राजकुमार सेठी, महासभा के अजय पाटोदी, जयकुमार कोठारी भीलवाड़ा, सुरेश सिंघवी बांसवाड़ा, ज्ञानेंद्र जैन स्वस्ति धाम ,नेमीसागर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष जेके जैन, मंदिर समिति के पूनम ठोलिया, जयकुमार जैन कोटा वाले, शिखर चंद कासलीवाल,सुरेश बज,कमल जैन सेवा,प्रदीप जैन लाला, विनोद जैन कोटखावदा, मनीष वेद, महेंद्र बैराठी,बसन्त जैन, विनीत चांदवाड, राजेंद्र पापड़ी वाल, अनिल जैन, वर्धमान काला सांभर,श्रुतसंवर्धनी महा सभा के राष्ट्रीय मंत्री डा.निर्मल जैन,सुमत जैन दिल्ली, महिपाल पहाड़िया, युवा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप जैन,पवन गोधा, त्रिलोक तीर्थ धाम के कार्याध्यक्ष त्रिलोक जैन, प्रमोद जैन बढौत, धर्मेद्र सेठी, मिडिया के राजाबाबू गोधा, महासभा की रश्मि कोठारी,इन्द्रा बडजात्या, सहित पूरे देश से विभिन्न पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर सहभागिता निभाते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रृद्धांजलि सभा में उनके किए गए परोपकारी कार्यों को याद करते हुए उनके लिए मोक्ष, शांति एवं वीर प्रभु के श्री चरणों में स्थान की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। बाद में पंडित नितिन कुमार जैन द्वारा भक्तामर के 26 वें श्लोक का वाचन किया गया बाद में सभी आगंतुको द्वारा नमोकार महामंत्र का पाठ कर श्रृद्धाजंलि सभा का समापन किया गया। तत्पश्चात राजेंद्र बिलाला ने आये हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री कमलबाबू जैन ने किया।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *