मुनिसुव्रतनाथ विधान में गूंजे भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जयकारें-संगिनी मेट्रो का धार्मिक यात्रा दल जयपुर लौटा-मार्ग में किया अहिंसा एवं शाकाहार का प्रचार-प्रसार
जयपुर

मानव एवं समाज सेवा में अग्रणी संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो के तत्वावधान में जयपुर से जहाजपुर के स्वस्तिधाम तीर्थ की धार्मिक यात्रा के लिये गया दल जयपुर लौट आया। यात्रा दल ने मार्ग के दौरान अहिंसा, शाकाहार एवं भगवान महावीर के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया।


संस्थापक अध्यक्ष दीपिका जैन ‘कोटखावदा’ के नेतृत्व में गये यात्रा दल ने दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मेंहदवास में भगवान चन्द्र प्रभू के दर्शन लाभ लेकर जहाजपुर के स्वस्तिधाम तीर्थ पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन के बाद मुनिसुव्रतनाथ पूजन विधान का संगीतमय आयोजन किया।इस मौके पर भक्ति नृत्यों के साथ अष्ट द्रव्य के अर्घ्य चढाये गये। जहाजपुर के महिला मण्डल की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का सम्मान किया गया। यात्रा दल की सदस्याओं ने क्षेत्र पर प्रवासरत क्षुल्लिका अर्हतमति माताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
वही इस यात्रा में यात्रा संयोजक ऊषा जैन, मंजू जैन ने मनोरंजक गेम खिलाए। यात्रा में उपाध्यक्ष मीनू जैन निमोडिया,सचिव अम्बिका सेठी, संयुक्त सचिव लीनू अजमेरा, कोषाध्यक्ष रेखा पाटनी सहित बड़ी संख्या में संगिनी सदस्याऐ शामिल हुई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
