मदनगंज किशनगढ़ में निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा।श्रीजी का भव्य कलशाभिषेक


मदनगंज किशनगढ़

श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वाधान में रुपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर से देव डूंगरी स्थित भूपेंद्र सागर समाधि स्थल तक श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि मंदिर जी में श्री जी को पालकी में विराजमान करने का सौभाग्य पदम गंगवाल आसलपुर जोबनेर वाले को प्राप्त हुआ ढोल धमाको, बैंड बाजों के साथ श्रीजी की रजत की पालकी को भूपेंद्र सागर समाधि स्थल तक ले जाने सौभाग्य निर्मल पाटोदी, अनिल पाटनी (फुलेरा), जितेन्द्र पाटनी, कैलाश गंगवाल (कुली), संजय छाबड़ा, अभिषेक पाटनी, पंकज पाटनी, प्रदीप बाकलीवाल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में


श्रीजी का कलशाभिषेक
हरियाली अमावस्या के अवसर पर गरुवार को वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया। देवडूंगरी रोड स्थित भूपेन्द्र सागर समाधि स्थल में आयोजित कार्यक्रम में मंगलाचरण दिगंबर जैन वीर संगीत मंडल केपदाधिकारियों द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत कर किया गया। श्रीजी के पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य महेंद्र कुमार- अमित कुमार बड़जात्या परिवार परिवार जोबनेर वाले को मिला जबकि श्रीजी के चरणों की माल का सौभाग्य मानकचंद, पदमचंद, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार गंगवाल परिवार कडेल वाले को मिला।कार्यक्रम के दौरान किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़, भाजपा नेता डॉ. विकास चौधरी, एवं भाजपा नेता सुभाष चौधरी व पार्षद महेन्द्र यादव , तथा डॉक्टर एम. के. बोहरा का तिलक माला एवं शाल ओढ़ाकर, साफा बांधकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी ने समाधि स्थल के इतिहास के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन सुभाष बड़जात्या ने किया। प्रभारी योगेश पाटनी ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं सहयोग करने के लिए गौरव पाटनी, पंडित अनूप जैन, पवन बड़जात्या, अभिषेक पापल्या, संजय शर्मा एवं सभी का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार पुण्यार्जक माणकचंद सुनील कुमार गंगवाल परिवार का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान संजय पापड़ीवाल, राजकुमार दोषी, दिनेश पाटनी सुरेन्द्र दगड़ा, मुकेश पाटनी,अनिलगंगवाल,प्रकाश गोधा, पूरण टोग्या, विमल पापल्या, मुकेश सोनी, मुकेश पाटनी, सुरेश बगड़ा, विमल पाटनी, धूपचंद बड़जात्या, ओमप्रकाश गोधा, संजय जैन, राहुल पाटोदी, विकास पाटनी सहित सैकड़ों समाज जन उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
