आर के मार्बल्स के अशोक -सुशीला पाटनी सोधर्म इंद्र बने दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान किया गया

JAIN SANT NEWS किशनगढ़ मदनगंज

आर के मार्बल्स के अशोक -सुशीला पाटनी सोधर्म इंद्र बने दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान किया गया

मदनगंज किशनगढ़

श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा रुपनगढ़ रोड स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में श्री मुनिसुव्रतनाथ महामंडल विधान हर्षोल्लास से किया गया।

मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य आर के मार्बल्स परिवार के अशोक पाटनी एवं इंद्राणी सुशीला पाटनी को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजन विधान शुरू किया, विधान पर मंगल कलश स्थापना कैलाश- सरिता पहाड़िया ने की, महासमिति की सिंपल बाकलीवाल एवं सुनीता काला ने बताया कि चतुर्दशी के दिन दिगम्बर जैन महिला समिति द्वारा किशनगढ़ के प्रत्येक मंदिर में विधान किया जाएगा। इसी क्रम में सर्वप्रथम मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में विधान किया गया। श्री दिगंबर जैन महिला समिति एवं मुनिसुव्रतनाथ महिला मंडल द्वारा भक्ति भाव से मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का पूजन विधान किया गया पूजन के दौरान 72 अर्ध समर्पित किए गए, कार्यक्रम में सुशीला पाटनी ने भजनों के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना दिया।

विधान के पश्चात वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज एवं संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को अर्ध समर्पित किए गए।

अंत में मुनिसुव्रतनाथ भगवान की आरती की गई।

इस दौरान श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, कैलाश पहाड़िया, गौरव पाटनी, सुशील काला, विकास छाबड़ा, राजकुमार वेद, सुमेर गोधा, अनिल पाटनी फुलेरा, मुकेश पांडया, पारसमल बाकलीवाल, मीना सेठी, उषा गोधा, निशा रारा, अंतिमा झांझरी, रेखा झांझरी विभा पाटोदी, रंजना पाटनी, कमला दोषी, ममता पापड़ीवाल,तथा नेहा बड़जात्या सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *