गुरु भक्त देशना जैन (पटवारी ) ने 12वी cbse बोर्ड विज्ञान में 96.4 अंक हासिल किए
बिजौलिया
सदैव देव,शास्त्र, गुरु के प्रति समर्पित, ,सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले पटवारी कुटुंब की लाडली व AVS विद्यालय बिजोलिया की छात्रा सुश्री देशना जैन (पटवारी)ने कक्षा 12 वी सीबीएसई बोर्ड विज्ञान संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। यह परिणाम आते ही परिवार व अन्य जगह खुशी की लहर दौड़ गयी। व शुभकामनाएं देने वालो का ताता सा लग गया। देशना ने इस सफलता को देव शास्त्र गुरु के प्रति लगन सेवा निष्ठा व अपनी कुशल मेहनत से इस चर्मोत्कर्ष सफलता को प्राप्त किया।

आपको बता दे, इनके परिवार के मुखिया श्रीमान सुरेश पटवारी (अध्यक्ष – बघेरवाल संघ मेवाड़ प्रांत) है। इनके पिता श्रीमान नितिन और माता श्रीमती नीतू पटवारी भी देव-शास्त्र-गुरु की सेवा में सदा ही तत्पर रहते है । साथ ही अनेक धार्मिक आयोजनों में अपनी पूर्ण सहभागिता देते है। यह पूरा परिवार सेवा भक्ति से ओत प्रोत है व समर्पित है। हम तो यही कामना करते यह लाडली बिटिया और उन्नति के पायदान पायदान बढ़ती जाए।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
