कामा में आचार्य विनीत सागर महाराज का मंगल कलश स्थापना समारोह हुआ संपन्न फिरोजपुर झिरका चेयरमैन मनीष जैन रहे मुख्य अतिथि

JAIN SANT NEWS कामा

कामा में आचार्य विनीत सागर महाराज का मंगल कलश स्थापना समारोह हुआ संपन्न फिरोजपुर झिरका चेयरमैन मनीष जैन रहे मुख्य अतिथि

कामा

वर्ष में बारह माह होते हैं लेकिन जैन शास्त्र के अनुसार वर्षायोग के चार माह अति महत्वपूर्ण होते हैं क्योकी यही वो समय होता है जिसमे श्रावकों को पूरा धर्म लाभ का मौका मिलता है। वैसे भी जैन समाज कामा बड़ी ही धार्मिक समाज है जिसको ऐसे पावन मौके बार-बार मिलते रहते हैं। उक्त उद्गार 27 वें मंगल कलश स्थापना समारोह में कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में जैन आचार्य विनीत सागर महाराज ने श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किये।

वर्षा योग समिति के महामंत्री संजय सराफ के अनुसार कामा में तृतीय एवं 27 वां वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह का शुभारंभ नरेश जैन,कपिल जैन अंकित जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया तो मंच उद्घाटन नवीन जैन वन टू ऋषभ जैन पहाड़ी चित्र अनावरण सुरेश चंद्र ललित कुमार जैन दीप दीप प्रज्वलन महेंद्र कुमार अंकित कुमार राजेंद्र कुमार जैन जुरहरा परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंगलाचरण प्रेक्षा जैन,समीक्षा बड़जात्या द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फिरोजपुर झिरका चेयरमैन मनीष जैन पुत्र हजारीलाल जैन को जैन समाज कामा एवं वर्षा योग समिति कामा द्वारा युवा समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। मनीष जैन ने कहा कि युवाओं को आगे आकर धर्म की ध्वजा संभालने चाहिए और प्रत्येक धार्मिक कार्य में महिला पुरुषों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।

मुख्य कलश हुआ स्थापित

इस अवसर पर मुख्य कलश स्थापना करने का सौभाग्य प्रदीप जैन,इंदु जैन,यतिन जैन,अखिल जैन सर्राफ परिवार पुन्हाना को प्राप्त हुआ तो अन्य स्तंभ कलश स्थापित करने का सौभाग्य सुभाष चंद प्रिंस जैन, रेवती प्रसाद अनिल जैन लहसरिया, दीपक जैन मीनू जैन फरीदाबाद,अशोक कुमार अंकित जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या, बृजेंद्र शास्त्री पन्ना के द्वारा किया गया तो इस अवसर पर पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य रमेश चंद्र शिखर चंद्र, चंद्र कुमार चन्दो जैन बड़जात्या परिवार को मिला तो वही माला भेंट करने का सौभाग्य ओमप्रकाश जैन बाबूजी कोसीकला एवं मुकेश चंद जैन पूर्व जैन समाज अध्यक्ष होडल को प्राप्त हुआ इस अवसर पर मुख्य शास्त्र भेंट करने का मौका रीना जैन सतीश चंद्र पहाड़ी को प्राप्त हुआ।

अतिथियों का हुआ सम्मान:-

कार्यक्रम में होडल, हथीन, कोसीकला,सीकरी,डीग,पहाड़ी,जुरहरा,पुन्हाना ,फरीदाबाद आदि स्थानों से पधारे हुए जैन समाज के गणमान्य महानुभावों का जैन समाज कामा के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया तो वही युवा परिषद,धर्म जागृति संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं ज्ञान विजया महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *