स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का 27 वां चातुर्मास पदमपुरा में – हजारों श्रद्धालुओं की साक्षी में रविवार को होगी मंगल कलश स्थापना 

JAIN SANT NEWS जयपुर

स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का 27 वां चातुर्मास पदमपुरा में –

हजारों श्रद्धालुओं की साक्षी में रविवार को होगी मंगल कलश स्थापना

जयपुर–

– भारत गौरव, स्वस्ति धाम जहाजपुर प्रणेत्री गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का 27 वां चातुर्मास-2022 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में होगा ।

अध्यक्ष सुधीर जैन एवं महामंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि माताजी ससंघ का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह रविवार को दोपहर 1.15 बजे से पदमपुरा के झांझरी सभागार में होगा। कार्याध्यक्ष अशोक जैन ‘नेता’ एवं मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया ने बताया कि समारोह का ध्वजारोहण युवा समाजसेवी विनय-स्नेह लता सोगाणी करेगें ।

स्वागताध्यक्ष महेश काला एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार समारोह में चित्र अनावरण, मंगलाचरण, दीप प्रज्जवलन,संगीतमय गुरु पूजा, पाद पक्षालन, शास्त्र भेट, मंगल कलश स्थापना, माताजी के मंगल प्रवचन एवं आरती के आयोजन किये जायेंगे।

कार्याध्यक्ष राजीव जैन गाजियाबाद, समन्वयक कमल बाबू जैन, चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि समारोह में जयपुर सहित कोटा, बून्दी, टौक, भीलवाड़ा, झालावाड़, निवाई, जहाजपुर, देवली, चाकसू, कोटखावदा, पदमपुरा, शिवदासपुरा, चंदलाई सहित पूरे देश से बडी संख्या श्रद्धालुगण शामिल होगें।

इससे पूर्व माताजी ससंघ के सानिध्य में शनिवार को प्रातः भगवान पदमप्रभू के अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर माताजी के मंगल प्रवचन हुए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *