नया जैन मंदिर के प्रांगण में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की स्थापना

JAIN SANT NEWS झुमरी तिलैया

नया जैन मंदिर के प्रांगण में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की स्थापना

झुमरी तिलैया (कोडरमा)

धर्म नगरी के धरती पर नया जैन मंदिर के प्रांगण में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की स्थापना हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री माननीय अन्नपूर्णा देवी

शामिल हुई, उन्होंनेझारखंड सरकार के राजकीय अतिथि सम्मान प्राप्त गुरुदेव श्री 108 विशल्य सागर महाराज के चरणों में श्रीफल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। ,निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने मुख्य अतिथि का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया, समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मार्ग निर्देशक,सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा और पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि को भेंट किया

माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संत विशल्य सागर जी के द्वारा लिखित पुस्तक “मौक्तिकम” का विमोचन किया,
गुरुदेव ने माननीय शिक्षा मंत्री को कहा कि आपके द्वारा शिक्षा का अलख पूरे देश में प्रकाशित किया जा रहा है, गरीब बच्चे के शिक्षा का स्तर और अधिक कैसे ऊंचा हो, सभी बच्चे तक अच्छी शिक्षा पहुंचे, आज के युवा धर्म और संस्कृति से कैसे जुड़े, इसके लिए आपको काम करना है, और आप यह काम कर सकती हैं आप को मेरा आशीर्वाद है।

अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं जैन समाज के धर्म प्रभावना वर्षा योग के कार्यक्रम में शामिल हुई हूं, जैन संत के द्वारा 4 महीने तक धर्म की प्रभावना एवं उनकी अमृतवाणी से जिले को लाभ होगा , उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्तर और अधिक ऊंचा हो, युवाओं को अपने कैरियर के साथ साथ संस्कृति और धर्म का भी ज्ञान हो,जो राष्ट्र निर्माण को और मजबूत करेगा, शिक्षा के अलख की रोशनी हर बच्चे के पास पहुंचे यही मेरे और मेरे विभाग के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन राज छाबड़ा और आशा गंगवाल ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन काला ने दिया, अलका दीदी, अभिषेक जैन शास्त्री ने कलश स्थापना, पूजन विधान का कार्य किया।जैन भजन गायक सुबोध गंगवाल ने अपने भजनों से पूरे कार्यक्रम को आनंदित किया। पूरे भारतवर्ष और झारखंड से आए भक्तों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया आशीर्वाद लिया। सर्वप्रथम प्रातः ध्वजारोहण शांतिलाल राजेश देवी छाबड़ा परिवार ने किया, मुख्य कलश की स्थापना सुरेंद्र सरिता काला परिवार, हरक चंद अशोक पाटोदी परिवार, विमल कुमार संजय बड़जात्या परिवार, दीनदयाल अभय काला रफीगंज परिवार, को मिला गुरुदेव के पद प्रक्षालन का सौभाग्य मध्य प्रदेश भिंड नगरी के भक्तों को मिला, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य रांची महिला समाज फ्रेंड्स ग्रुप को मिला, , तेजपाल पुष्पा जी बारसोई मुख्य रूप से उपस्थित थे, चातुर्मास कलश स्थापना में उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी, सह संयोजक मनोज गंगवाल, रुपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, विकास पाटोदी,मनीष सेठी, दिलीप बाकलीवाल, संजय ठोलिया, मुकेश अजमेरा मनोज शेट्टी सुनील छाबड़ा मंगलम ग्रुप , जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबड़ा उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा ने दी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *