जैन धर्म के जयकारों के साथ कामां में हुआ विनितसागर महाराज का प्रवेश27 वां वर्षायोग कलश स्थापना समारोह 17 जुलाई को

JAIN SANT NEWS कामा

जैन धर्म के जयकारों के साथ कामां में हुआ विनितसागर महाराज का प्रवेश27 वां वर्षायोग कलश स्थापना समारोह 17 जुलाई को

कामा

ज्ञान प्रत्येक मानव में होता है बस उस पर से आवरण हटाने की आवश्यकता है जो कार्य संतो के माध्यम से किया जाता है और वर्षा योग काल सर्वश्रेष्ठ काल कहा जा सकता है जहां सन्त चार माह ठहरते हैं और अपनी संयम साधना में वृद्धि करते हैं। सभी श्रावक श्राविकाओं को वर्षायोग का भरपूर उपयोग पुण्यार्जन हेतु करना चाहिए उक्त कथन आचार्य विनीत सागर महाराज ने कामां के विजयमती त्यागी आश्रम में प्रवेश उपरांत जैन श्रद्धालुओं से कहे।
वर्षायोग समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द जैन ने अवगत कराया कि आचार्य विनीत सागर महाराज का मुनि अजित सागर महाराज के साथ प्रातः अंगरावली गांव से पदविहार करते हुए वर्षायोग हेतु कामां नगर में प्रवेश हुआ तो युवाओं ने जैन धर्म के जयकारों के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सकल जैन समाज कामा एवं वर्षा योग समिति कामा द्वारा महावीर पार्क पर सन्तो की आगवानी कर पाद प्रक्षालन व आरती कर युगल सन्तो का अभिनंदन किया।

*नगर भ्रमण कर कराया मंगल प्रवेश*

वर्षायोग समिति के मीडिया प्रभारी संजय जैन बड़जात्या के अनुसार महावीर पार्क से बेंड बाजो के साथ मुख्य बाजार होते हुए युगल सन्तों को नगर भ्रमण कर विजय मति त्यागी आश्रम तक मंगल प्रवेश कराया गया। धर्म शिक्षण पाठशाला के छोटे छोटे बच्चे जैन पताका लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे तो वही ज्ञान विजया महिला मंडल व चन्द्रप्रभु महिला मंडल की पदाधिकारी मंगल गान करते हुए चल रही थी। इस अवसर पर युवा परिषद व धर्म जागृति संस्थान के युवा बड़े ही उत्साहित नजर आ रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने स्वयं के निवास व प्रतिष्ठान पर युगल सन्तो की आरती कर स्वागत किया गया।

*27 वां वर्षायोग मंगल कलश स्थापना कल

आचार्य विनीत सागर महाराज संसघ का 27 वां वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन के विशिष्ट आथित्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ कोट ऊपर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ध्वजारोहण, मंच उद्धघाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *