जयपुर – आचार्य भगवन 108 श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य में नागोर पंचकल्याण महोत्सव के अवसर पर मेड़ता रोड स्थित दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ प्रबन्ध समिति पार्श्वनाथ भवन , जयपुर की ओर से आचार्य श्री 108 श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ ( 51 पिच्छि ) को वर्ष 2022 के वर्षा योग प्रवास हेतु श्रीफल भेंट किया । उक्त जानकारी देते हुए मुनि संघ प्रबन्ध समिति के प्रचार मन्त्री रमेश गंगवाल ने बताया कि आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में बताया कि जयपुर वालो की भक्ति देखकर दूसरे स्थान से कोई भी संस्था या व्यक्ति श्रीफल भेंट करने ही नहीं आए । अतः नागौर पंच कल्याणक के पश्चात विहार की दिशा जयपुर की ओर है । आचार्य सुनील सागर वषायीग समिति 2022 के मुख्य संयोजक रुपेन्द्र छाबडा व राजेश गंगवाल ने सकल जैन समाज जयपुर को बधाई देते हुए कहा आचार्य श्री एवं समस्त संघ की चर्या चतुर्थ काल के योगियों सरीखी हैं , चातुर्मास अति भव्य होगा तथा आचार्य श्री के सानिध्य में महती धर्मप्रभावना होगी । आचार्य श्री की उद्घोषणा के पश्चात मुनि संघ प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गयी , और सभी चातुर्मास सम्बन्धी व्यवस्था एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई , सभी सदस्यों ने सहर्ष अपनी अपनी जिम्मेदारी सभी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों हेतु स्वीकृति दी ।
