महती धर्म प्रभावना व श्रीजी की शोभायात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान सम्पन्न
रामगंजमंडी







विगत दिनों से रामगंजमंडी भक्ति के रंग मे सराबोर था,सिद्धचक्र महामंडल विधान की बेला मे बहुत ही उत्साह उमंग खूब देखी गई। सुबह से ही भक्तो के रैले दिखाई देते थे।








ललितपुर से आए सुनील शास्त्री के निर्देशन मे व प्रशांत बमनी की स्वर लहरियों से वातावरण धर्ममय बनाए रखा।साथ ही रामगंजमंडी नगर के प्रशांत शास्त्री आकाश शास्त्री व रीना दीदी का सहयोग रहा। इसी के साथ महिलामंडल,सोशल ग्रुप, वीर जैन सोशल ग्रुप,शांतिनाथ महिलामंडल, सुप्रभात समूह एवंम सभी समाजजन की इसमे सहभागिता रही।









गुरूवार की बेला मे श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा उपरान्त विश्व शांति की मंगल कामना को हेतु विधि मंत्रो के साथ हवन पूर्णाहुति की गयी। जिसे विधि विधान से श्री सुनील शास्त्री, प्रशांत शास्त्री, व आकाश शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया।
इसके उपरान्त श्रीजी को पालकी पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे साथ नगर मे निकाली गयी जो अभूतपूर्व रही। यह शोभायात्रा जिनमंदिर आई जहा श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन की गयी।यह भक्तिमय महामंडल विधान आदर्श महिला मंडल की और आयोजित किया गया था।
इसी क्रम मे विशेष सहयोग देने वालो का बहुमान किया गया।सभी बहुमान करते हुए सभी का आदर्श महिला मंडल की और से कनकमाला जैन ने सभी का आभार जताया। इसी क्रम मे सुनील शास्त्री प्रशांत जैन बमनी नगर के प्रशांत शास्त्री व आकाश शास्त्री के साथ अन्य जन का बहुमान किया वही मीडिया जगत मे महामंडल विधान को प्रेषित करने के लिए अभिषेक जैन लुहाड़ीया का बहुमान किया गया साथ ही समस्त मीडिया को धन्यवाद प्रेषित किया गया। एवम मंडल विधान की सूत्रधार रही कनकमाला जैन का भी भाव भीना अभिनदन किया गया। कार्यक्रम अनुपम बेला मे सकल दिगंबर जैन समाज का स्नेहभोज का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन धर्मशालामे हुआ। इस महामंडल विधान ने अपने आप मे एक नयी इबारत को लिखा। जिसके द्वारा अनेक युवा धर्म से जुडे। इस महामंडल विधान की स्मृति सदा चिरकालिक रहेगी इन दिनों संध्या होते ही महाआरती का क्रम शुरू होता नगर मे जयकारो की गूंज सुनाई पढती भक्त भक्ति मे झूमते नज़र आते थे हर कोई बस भक्ति मे मग्न नज़र आता था साथ ही महामंडल में आकर्षण का केंद्र बिंदु श्रीमान घासीलाल जैन रहे,जो इतनी उम्र के बाद भी मंडल विधान में सम्मलित रहे। बुधवार की बेला में मंगल आरती का पुण्य लाभ समस्त इंद्र परिवार को प्राप्त हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
