बच्चो के उत्थान पतन मे माता पिता की अहम् भूमिका है ब्रह्मचारी रीना दीदी
रामगंजमंडी

नगर मे शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे विगत 6 दिनों से सिद्धचक्र महाविधान के साथ महती धर्म प्रभावना हो रही है।


सोमवार की बेला मे श्रीजी का अभिषेक पूजन शांतिधारा उपरान्त सिद्धचक्र महामंडल विधान मे 256 अर्घ मंडल पर समर्पित किए गए। इन दिनों नगर का वातवारण धर्ममय बना हुआ है। जैन दर्शन मे अठाई पर्व मे सिद्धचक्र महामंडल विधान करने का विशेष महत्व है। नगर में हर कोई यहाँ भक्ति से ओत प्रोत है। इस महामंडल की बेला मे संध्या मे महाआरती का आयोजन होता है, जों नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुयी जिनमन्दिर मे आती है,









जो भव्य भक्तिभाव के साथ होती है। रविवार की संध्या बेला मे मंगल आरती का पुण्य लाभ महायज्ञ नायक परिवार अशोक कुमार निर्मला सावला परिवार को मिला। इस बेला कही समाजसेवी व प्रबुद्ध जन ने भी आकर अपनी भक्ति श्रद्धा के साथ इस भक्ति की गंगा मे डुबकी लगाई। इन मांगलिक पलो मे नगर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष कमलेश गोईंन, गोसेवक जोनी शर्मा, लोकेश खंडेलवाल, पुरषोतम खत्री, अनिल पोरवाल सम्मलित रहे
रविवार की रात्रि बेला मे नगर गोरव ब्रह्मचारी रीना दीदी ने अपने उद्बोधन मे कहा बच्चो के उत्थान पतन मे माता पिता की अहम् भूमिका है उन्होने कहा माता पिता यदि चाहे तो वो बच्चो को अच्छे संस्कार दे सकते है। और चाहे तो उनका पतन कर सकते है। इसलिए माता पिता जाग्रत होकर बच्चो को संस्कार प्रदान करे। उन्होने कहा जीवन मे हमेशा नियमितता होना चाहिए। साथ ही कहा की हमें हर हाल मे मुस्कुराते रहना चाहिए
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
