बुराइयों से होता है मनुष्य का पतन: आचार्य श्री

JAIN SANT NEWS बड़ागांव धसान

बड़ागांव धसान |

गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज के अज्ञानुवती शिष्य आचार्य विभव सागर महाराज का ससंघ बड़ागांव आगमन होने पर ढोल – नगाड़ों के साथ भव्य अगवानी की गई । सकल दिगम्बर जैन समाज के द्वारा नगर को आकर्षक एवं भव्य तरीके से सजाया गया था । द्वार द्वार आचार्यश्री की आरती की गई । आचार्यश्री चातुर्मास के लिए भोपाल से बड़ागांव पहुंचे । नगर में भव्य स्वागत के बाद दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचे । आचार्यश्री के रविवार की शाम 5 बजे प्रवचन हुए । धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री विभव महाराज ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में सद्मार्ग पर चलना चाहिए । इसी से ही उसके जीवन का कल्याण होगा ।

उन्होंने कहा कि सागर आजकल मानव अच्छाइयों को कम और बुराइयों को जायदा पकड़ रहा है । इसी वजह से ही मनुष्य सद्मार्ग से भटक रहा है । बुराइयां ही मनुष्य के पतन का कारण बनती हैं । जब व्यक्ति धर्म और सद्मार्ग पर चलता है तो बुराइयां भी दूर रहती हैं ।

इसलिए मनुष्य को निरंतर धर्म पथ पर चलते रहना चाहिए । धर्मसभा में तीर्थ क्षेत्र कमेटी , शांति सेवा मंडलए राष्ट्रीय विमर्श जागृति मंच , महिला महासभा , बालिका मंडल , जिनेंद्र अर्चना मंडल , चंदनबाला बालिका मंडल सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *