श्री अशोक पाटनी (आर. के.मार्बल)ने नन्दीश्वर दीप जिनालय बनाने का पुण्य अर्जित किया
ईसरवारा
मध्यप्रदेश की पावन धरा ईसरवारा जहाँ पूज्य मुनि पुंगव सुधासाग़र महाराज ने जन्म लेकर इस माटी को तो धन्य किया ही साथ ही जन जन के कल्याण का मार्ग उन्नत किया गुरुवार की बेला में पूज्य मुनि श्री का मंगल आगमन जन्मभूमि की धरा पर हुआ वही इस मागलिक बेला में भामाशाह श्री अशोक पाटनी (आर. के.मार्बल)भी पधारे उन्होंने पूज्य मुनि संघ के साथ पद विहार् किया। सभी जानते है श्री पाटनी उदारमना व्यक्तित्व है।

व भामाशाह है। इन्होंने वहां बन रहे जिनालय में बनने वाले नन्दीश्वरदीप के 52 जिनालय हेतु अपनी सहमति प्रदान की इस हेतु उन्होंने 1501कलश का अनुदान दिया।


इनकी सन्तो के प्रति सेवा व समाज के प्रति सेवा अनन्त है। इन्हें व इनके परिवार के श्री कंवरी लाल अशोक कुमार सुरेश कुमार विमल पाटनी को अभिनव चामुण्डराय की उपाधि से सुशोभित किया जा चुका है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
