सामाजिक मूल्यों की गिरावट रोकने धर्म को आधार बनाये–आर्यिका श्री सूत्र मति जी

JAIN SANT NEWS अशोक नगर

सामाजिक मूल्यों की गिरावट रोकने धर्म को आधार बनाये–आर्यिका श्री सूत्र मति जी

अशोक नगर

सामाजिक मूल्यों की गिरावट रोकने के लिए धर्म को आधार बनाना होगा। आज का समाज जिस मानव मूल्यों के संकट के दौर से गुजर रहा है उसे इस दौर से उभरनेके लिए धर्म के शाश्वत स्वरूप को समझने की आवश्यकता है। धर्म की सही व्याख्या की जाये तो यह एक कुशल वैध की तरह होगा जो रोगों के निदान और उपचार दोनों को एक साथ कर सकेगा।यह उद्गार संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका रत्न श्री सूत्र मति माताजी ने प्राणपुरा में भक्तों के बीच व्यक्त किए ।इस दौरान दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी ने आर्यिका संघ को श्री फल भेंट कर थूबोनजी पधारने का निवेदन किया।

थूबोनजी कमेटी कर रही है चातुर्मास के लिए प्रयास

थूबोनजी कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि आर्यिका संघ सागर से विहार करते हुए अतिशय क्षेत्र थूबोनजी की ओर बढ़ रहा है। वही प्राणपुरा में आर्यिका संघ को थूबोनजी कमेटी के महामंत्री विपिन सिघई, मंत्री विनोद मोदी,कोषाध्यक्ष सौरव बाझल, प्रचार मंत्री विजय धुर्रा, आडिटर राजीव चन्देरी, मुनेश विजयपुरा, मुन्ना बाझल सहित अन्य भक्तों ने श्री फल भेंट कर थूबोनजी पधारने का निवेदन किया। कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि माता जी कमेटी निरंतर आचार्य श्री व संघ एवं सन्तों के चरणों में पहुंच कर चातुर्मास का आग्रह कर रही है। अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी को एक चातुर्मास की महती आवश्यकता है। कमेटी अभी मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज के चरणों में भी निवेदन लेकर गई थी।और अभी मुनि संघ के विहार कि दिशा भी हमारी ओर होने से एक आस जगी है कि इस वर्ष कोई ना कोई चातुर्मास दशर्नोदय तीर्थ थूबोनजी में होगा। आर्यिका संघ चन्देरी से विहार करते हुए मंगल वार को थूबोनजी प्रवेश करेंगा। जहां माताजी के सान्निध्य में थूबोनजी के खड़े बाबा भगवान श्री आदिनाथ स्वामी का अभिषेक व जगत कल्याण की कामना के साथ महा शान्ति धारा होगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *