आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज ने पूज्य आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी समेत तीनो माताजीओं और संघस्त दीदी को आगरा मे चातुर्मास हेतु भरपूर आशीर्वाद दीया

JAIN SANT NEWS भोपाल

आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज ने पूज्य आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी समेत तीनो माताजीओं और संघस्त दीदी को आगरा मे चातुर्मास हेतु भरपूर आशीर्वाद दीया

भोपाल!

आगरा मे विराजित संघ की वरिष्ठ माताजी आर्यिका अर्हंश्री माताजी ससंघ का आगरा वर्षायोग कराने हेतु कमलानगर, छीपीटोला और जयपुर हाऊस से अलग अलग प्रतिनिधीमन्डल ने भोपाल पहुंच कर माताजी का वर्षायोग अपने यहां कराने का अनुरोध कीया है या कर रहे हैं! आचार्य विभवसागर जी ने भी आगरा हेतु आशीर्वाद देते हुये बाकी निर्णय भक्तो की भक्ती और माताजी पर छोडा है!

आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन मे कहा कि माताजी बांसवाडा चातुर्मास सम्पन्न कर राजस्थान से लगभग 1200 कि मीटर पद विहार करती हुये विभिन्न शहरो गांवो मे होती हूई आगरा पहुंचीं है, मार्ग मे अनेक नगरो ने उन्हे रोकने का प्रयास कीया लेकिन वो आगे बडतीं गयी और अन्त मे रुकी हैं तो आगरा नगर मे जाकर ! उन्होने कहा कोई तो विशेष बात होगी आगरा वालों की जो माता का संघ वहां जाकर रुका हे! उन्होने कहा माताजी किसी भी कौलोनी, मोहल्ले या मध्य स्थान पर अपने वर्षायोग की स्थापना करें, परन्तु पूरे आगरा को उनका लाभ लेना चाहिये, क्योकि वे ज्ञानवान और कर्मठ माताजी हें ! इससे पहले बान्सवाडा, मुम्बई ( वाशी), सागर आदि के लोगो ने तो उनका खूब लाभ उठाया है, अब आगरा वालो की बारी है! उन्होने बताया कि माताजी को भक्ताम्बर महात्म पर भी बहुत अच्छा ज्ञान है, अत: विधान , शिविर ,वर्कशाप से समाज लाभ ले!

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *