आचार्य वर्धमान सागर महाराज के बढ़ते कदम भवानीमंडी की और
भवानीमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 वात्सलय की प्रतिमूर्ति आचार्य श्री 108 वर्धमान साग़र महाराज संघ सहित भवानीमंडी की और अपने कदम बढ़ा रहे है पूज्य गुरुदेव हज़ारों किलोमीटर पद विहार कर रहे व नवम्बर माह में श्री महावीर जी तीर्थ मस्तकाभिषेक हेतु अपने कदम बढ़ा रहे है। वही 21 तारीख भवानीमंडी में एक नया इतिहास लिखने जा रही है। यहां पर राजस्थान प्रवेश को एक लेकर महामहोत्सव होने जा रहा है जो कही नए इतिहास लिखने को आतुर जिसमें हज़ारों की संख्या में भक्तो के आने की उम्मीद है। वही रविवार को पूज्य संघ का आहार ग्राम मिश्रोली में हुआ इससे पूर्व समाज अध्यक्ष मनोज पाटनी की अगुवाई में समाजजन ने भव्य आगवानी की। पाटनी ने बताया कि नगर का परम सौभाग्य रहा कि आचार्य संघ का मंगल आगमन हुआ उन्होंने कहा यह पहला

अवसर है जब 27 पिच्छी संघ का आगमन हुआ है। वही आचार्य श्री ने अपने उद्बोधन मे मन को साफ रखने की, और सबकी मदद करने की बात पर बल दिया।साथ उन्होंने यह भी कहा की प्रतिकूलता में अनुकूलता को खोजने का नाम साधना है।वही शाम को मंगल विहार कर आचार्य संघ का रात्रि विश्राम ग्राम भेसानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
