कुण्डलपुर ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए चन्द्रकुमार सराफ
कुण्डलपुर

विश्व के प्रमुख जैन तीर्थस्थल मे से एक कुण्डलपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर चन्द्रकुमार सराफ निर्वाचित घोषित किए गए उन्होंने वर्षो तक अध्यक्ष रहे संतोष सिंघई को 158मतों से हराया कुल84३ मतों मे से चन्द्रकुमार सराफ 501 मत मिले जबकि संतोष सिंघई को 343 मत प्राप्त हुए परिणाम घोषित होने के बाद सराफने जीत के बाद कहा यह बडे बाबा और छोटे बाबा के आशीष से प्राप्त हुआ है वही उनके समर्थको मे ख़ुशी की लहर देखी गयी सराफ पूर्व मे ट्रस्ट के महामंत्री पद पर भी रह चुके है 70 वर्षीय सराफ दमोह के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। मोदी लख्मीचंद सराफ के पुत्र हैं। दमोह में मशीनरी का प्रतिष्ठान संचालित करते हैं चन्द्रकुमार सराफ का चुनाव चिन्ह कलश था श्री सिंघई दो दशक से भी अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे
