मुनि श्री अनुकरण सागर जी व मुनि श्री स्वयंभू सागर जी का पावन बर्षायोग 2022 बरकत नगर जयपुर में हुई घोषणा 

JAIN SANT NEWS जयपुर

मुनि श्री अनुकरण सागर जी व मुनि श्री स्वयंभू सागर जी का पावन बर्षायोग 2022 बरकत नगर जयपुर में हुई घोषणा

जयपुर

जयपुर परम पूज्य आचार्य श्री अभिनन्दन सागर जी के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री अनुकरण सागर जी ब संघस्थ मुनि श्री स्वयंभू सागर जी महाराज का पावन वर्षा योग 2022 का मंगल चातुर्मास जयपुर शहर में स्थानीय बरकत नगर कॉलोनी में सम्पन्न होना निश्चत हुआ है, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि

इस अवसर पर पार्श्वनाथ भवन की मुनि संघ व्यवस्था समिति ने बरकत नगर समाज का केसर तिलक लगाकर व माला पहना कर सम्मान किया, मंत्री सुरेश जी काला मामा ने अपने उद् वोधन में कहा कि बरकत नगर समाज परम मुनि भक्त है तंथा वहाँ के अध्यक्ष चक्रेश कुमार जैन ने वहाँ निरन्तर बारह चातुर्मास कराने का

पुण्य संचय किया है इस वर्ष तेरहवा वर्षायोग सम्पन्न होगा

आज पार्श्वनाथ भवन विराजित पूज्य संघ के चरणों में बरकत नगर समाज द्वारा वर्षायोग सम्पन्न करने की प्रार्थना के साथ श्रीफल अर्पित किया गया मुनि श्री ने समाज की भावना को देखते हुए अपने प्रवचन में वर्षायोग का महत्व बताते हुए चातुर्मास सम्पन करने की स्वीकृती प्रदान की तथा घोषणा करते ही मुनि संघ के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो उठा,बरकत नगर मंदिर के धार्मिक व सांस्क्रतिक कार्यक्रमों के संयोजक सतीश जैन अकेला ने इस संदर्भ में हर्ष व्यक्त करते हुए मुनि संघ के प्रति क्रतज्ञता प्रकट करते हुए

पार्श्वनाथ भवन समिति का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन संघस्थ ब्र शुभम भैयाजी ने किया ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *