श्री दिगम्बर जैन मंदिर रेनवाल मांझी में प.पू.भारत गौरव गणिनी आर्यिका गुरू माँ विज्ञा श्री माता जी संसंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

JAIN SANT NEWS रेनवाल

श्री दिगम्बर जैन मंदिर रेनवाल मांझी में प.पू.भारत गौरव गणिनी आर्यिका गुरू माँ विज्ञा श्री माता जी संसंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

रेनवाल

भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी स संघ का 11 जून को वेदी प्रतिष्ठा हेतु आज रेनवाल मांजी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ जैन समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आर्यिका श्री का गांव की सीमा पर जैन समाज ने बैन्ड बाजों से भव्य आगवानी कर जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए संत भवन पर पाद प्रक्षालन कर आरती करके ठहराया इस अवसर पर जिनेन्द्र गंगवाल प्रतापनगर ने मंगलाचरण किया। गुरु माँ ने उपस्थित जन समूह संबोधन देते हुये कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से कभी डरना नहीं चाहिये, ऊबना नहीं चाहिये बल्कि उनमें डूबना चाहिये ये अनुष्ठान हमारे अशुभ कर्मों को नष्ट करके शुभ कर्मो में प्रवरित हों जाते हैं उन्होंने कहा धार्मिक अनुष्ठानों में संतों की संगति से अत्यधिक पुण्य वृद्धिंगत हो जाता है। साधु के मंगल प्रवेश होते ही नगर में मंगलता आ जाती है। प्रत्येक व्यक्ति के पाप गलना प्रारंभ हो जाते है | माता जी ने कहा कि सूर्य की दोस्ती
सुबह से शाम तक रहेगी, चाँद की दोस्ती शाम से सुबह तक रहेगी लेकिन संतों ने दोस्ती अर्थात मिलन करोगे तो सिद्धालय तक रहेगी।

गोधा ने अवगत कराया कि आगामी कार्यक्रम में 12 जून को प्रातः घटयात्रा का जुलूस, ध्वजारोहण, मण्डप उदघाटन, चित्रानावरण दीप प्रज्ज्वलन आदि अनेको भक्तिमय कार्यक्रम होंगे

12 जून को सांय 7:30 बजे महोत्सव के पात्रों इन्द्र-इन्द्राणियों के लिये हल्दी एवं मेहंदी लगाने का कार्यक्रम किया जायेगा प्रातः 9 बजे गुरु माँ के मुखारविन्द से होने वाले 2022 में होने वाले चातुर्मास की घोषणा होगीं। अत: इस अवसर में की बहती गंगा में आप सभी अवगाहन कर पुण्यार्जन प्राप्त करें।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *