*श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन 16 अर्घ्य समर्पित किए
आगरा
सोमवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर बेलनगंज चौराहा पर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के दूसरे दिन आज सुबह:07:00 बजे से श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। इसके बाद पंडित संजय भैया जी मुरैना के निर्देशन में 16 अर्घ्य समर्पण किए गए। विधान संगीतमय के साथ बड़े धूमधाम से हुआ| साय:7:00 बजे से श्रीजी की मंगल आरती संगीतमय की गई| इस मौके पर महायज्ञ नायक इंद्र चंद्रमान जैन,मनोरमा जैन सौधर्म इंद्र अंकित जैन एवं अनु जैन,कुबेर इंद्र प्रशांत जैन एवं वंदना जैन,ईशांन इंद्र केके जैन एवं अनीता जैन,महेंद्रइंद्र अनिल जैन एवं मीना जैन द्वारा सभी ने अर्घ्य समर्पित किए गए। इस अवसर पर पवन जैन,ओमकार जैन,हिमांशु जैन शुभम जैन, सुधीर जैन,सुनीता जैन,सरिता जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज बेलनगंज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
