रामगंजमडी में श्रुत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
रामगंजमडी
नगर में श्रुत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया इस बेला में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक शान्तिधारा की गई इसके उपरान्त जिनवाणी को मस्तक पर विराजमान कर भक्तिभाव के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई उसके उपरान्त जिनवाणी का पूजन भक्ति भाव के साथ किया गया जिंसमे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस आयोजन में विशष सहयोग रामगंजमडी के प्रशांत शास्त्री व आकाश जी आचार्यका रहा व समस्त आयोजन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए आकाश जी शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। पूजन के पश्चात सांगानेर से पधारें हुए श्रुत पचंमी पर्व का महत्त्व बताते हुए कहा आज के दिन श्रुत अथवा जिनवाणी का लेखन कार्य पुष्पदन्त व भूतबली मुनिराज द्वारा पूर्ण हुआ था। इसलिए ज्येष्ठ सुदी पंचमी को यह पर्व श्रुत पंचमी पर्व मनाया जाता है। उन्होनें जिनवाणी के संरक्षण पर जोर दिया एवम् सभी को स्वाध्याय अध्यन हेतु जागृत भी किया।




वही आयोजन के अंत में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा आठ दिवसीय शिक्षण शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम पाठशाला के बच्चो द्वारा अभूतपूर्व मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गयी।साथ ही अध्ययन कराने आए श्री आकाश शास्त्री का स्वागत समाज की ओर से किया गया। वही समाज की ओर से संस्थान को 11000 rs की राशि प्रदान की गई।












वही इस बेला में धर्म की महती प्रभावना करने, मीडिया जगत में प्रेषित करने के लिए अभिषेक लुहाडिया रामगंजमडी का स्वागत व सम्मान किया गया। साथ ही श्रुत व जिनवाणी के सरक्षण में अमूल्य योगदान हेतु देवेन्द्र गर्ग,नाथूलाल पटवारी,जीतमल जैन का अभिनंदन किया गया। इन पलों में आयोजन में अहम भूमिका हेतु रामगंजमडी के प्रशांत शास्त्री व आकाश आचार्य के प्रति बहुमान व्यक्त किया गया।
परिणाम घोषित व पुरस्कार वितरण































वही शिविर में शिक्षण के बाद हुई परीक्षाओ के परिणाम घोषित किए गए एवम उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरुस्कार श्रीमान प्रमोद बाबरिया सुरेश कुमार सिद्दार्थ बाबरिया परिवार की ओर से दिए गए।
यह रहे परिणाम
छहढाला की परीक्षा के वरिष्ठ वर्ग में संगीता बड़जात्या प्रथम, द्वितीय रेखा बाबरिया,तृतीय शिप्रा जैन रही बाल वर्ग में हर्षिता जैन प्रथम, द्वितीय पूजा बाबरिया, गविक जैन,तृतीय प्राची गोधा कोटा रही। बालबोध भाग 1की परीक्षा में वरिष्ट वर्ग में भवि चाँदवाड जयपुर प्रथम द्वितीय मधुर जैन तृतीय अतिशय जैन रहे। बाल वर्ग में प्रथम भावित जैन, द्वितीय कांश जैन,तृतीय कविश जैन रहे। इसके साथ इष्टोंपदेश की हुई परीक्षा में अनिता जैन प्रथम,द्वितीय पूनम जैन,तृतीय सुलोचना जैन रही। वही तत्वार्थ सूत्र की परीक्षा में पूजा बाबरिया प्रथम, द्वितीय कल्पना जैन, तृतीय सुलोचना रही।
समारोह के अंत मे माँ जिनवाणी की मंगल आरती की गई।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
