बेटी को विदा करते समय या फिर बहू को घर मे स्वागत करते समय ये 5 चीजें अवश्य भेंट करें- श्रमणी आर्यिका अर्हं श्री माताजी
आगरा,,
श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर आगरा मे विराजित श्रमणाचार्य विभव सागर महाराज की सुशिष्या श्रमणी आर्यिका 105 अर्ह श्री माताजी ने अपनी प्रात: कालीन प्रवचन सभा मे बोलते हुये कहा कि बेटी को विदा करते समय अथवा बहू का घर मे स्वागत करते समय एक सबसे सुन्दर सा गिफ्ट पैक बनाना और उसमे ये पांच चीज रखना-
1-पद्मपुराण का 3 पुस्तक का सैट ( जैन रामायण),
2- पूजा का उत्तम धातु का बर्तन सैट( स्वर्ण, रजत, पीतल शक्तिनुसार),
3- पूजा की पुस्तक ( जिनवाणी),
4- जाप की माला ( स्फटिक, सोना, चांदी की शक्तीनुसार)
5- शास्त्र रखने हेतु सुन्दर सी पीठ व पथावरा!

उन्होने आगे कहा कि साथ मे एक पत्र भी रखना जिसमे लिखना कि तुम्हारी राम और सीता जैसी जोडी बनी रहे, लव और कुश जैसी सन्तान हो इसलिये पद्मपुराण का स्वाध्याय शास्त्र पीठ पर रखकर बडी विनय पूर्वक अवश्य करना, चाहें नित्य एक ही श्लोक पडो, पढना जरूर! और आगे लिखना कि कभी भी वीतराग प्रभु की पूजा करना न छोडना और नित्य उन्हीं के नाम की माला जपना, कितना भी संकट आवे बेटा बस सीता की तरह अडिग रहना, तुम्हारा कल्याण होगा!

इससे पहले उन्होने रात्री भोजन के पडने वाले बुरे प्रभाव के बारे मे बताते हुये कहा कि निश भोजन दुख का कारण है, रात्री भोजन त्याग से निर्धन भी धनवान बन सकता है! रात्री भोजन त्याग का फल सुन्दर कुल, रूपवान शरीर, पूर्णांग, पूर्णायु का प्राप्त होना है! पूर्व भव मे हमने निश भोजन का त्याग कियाथा इसीलिये आज यह सब अनुकूलता मिली हैं! उन्होने रात्री भोजन के त्याग का तो अव्हान कीया ही, साथ ही उन्होने रात्री को 1 घंटे मात्र का रात 1-2 के बीच चारों प्रकार के आहार त्याग का संकल्प का लाभ बताया !
मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, कमलानगर आगरा ने बताया की माताजी के प्रवचन नित्य प्रात: 7.30 से 8.30 तक मन्दिरजी मे हो रहे हैं! 4 जून को माताजी संघ के सानिध्य में श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर मे श्रुत पंचमी महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जायेगा!

वही इस बेला में श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, डी ब्लाक कमलानगर, आगरा में विराजित श्रमणाचार्य विभव सागर जी महाराज की सुशिष्या श्रमणी आर्यिका अर्हश्री जी माताजी ससंघ को मुम्बई वर्षायोग हेतु निवेदन करने मुम्बई के प्रमुख श्रावक श्रेष्ठी श्री विनीत भाई मेहता ( अध्यक्ष श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कान्दिवली, मुम्बई व पुण्योदय तीर्थ के संस्थापक सदस्य ) व श्री नीलेश दोषी पधारे ! इस अवसर पर कमलानगर समाज और आगरा समाज की ओर से श्री प्रदीप जैन PNC, मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश जैन जी आदि द्रारा भव्य स्वागत कीया गया!
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
