नगर के आधार स्तभ में से एक थे किरीट भाई पारीख ।।
रामगंजमडी
रामगंजमडी नगर के आधार स्तभो का अगर नाम लिया जाएगा तो नाम उभरकर सामने आएगा किरीट भाई पारीख का यह वो शख्शियत थी जिन्होंने कोटा स्टोन को एक अलग पहचान दिलाई जो अंतरार्ष्ट्रीय स्तर तक लेकर गए आज जो हम जो कृष्णा कॉलोनी में हीराबाई राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय को देख रहे है। साथ ही गुजराती समाज भवन में एक हाल का निर्माण भी इन्ही के द्वारा करवाया गया। यही नही जब देश मे आपातकाल था तो एक मात्र नगर रामगंजमडी ऐसा था जहां आपातकाल का कोई असर नही था यह इन्ही के प्रभाव से था। हर किसी के दुख हो या सुख आप सदा खड़े नजर आए। यह नगर के उन व्यक्तियों में से थे जिन्होंने नगर केप्रथम विधायक से लेकर अब तक के समस्त विधायक को देखा वही अब तक के समस्त नगर पालिका अध्यक्षों को भी देखा कही अनगिनित कार्यो को इनके द्वारा किया गया रामगंजमडी नगर का व्यक्ति सदा इन्हें याद करेगा। उनके निधन से रामगंजमडी ने एक आधार स्तभ को खो दिया लेकिन उनकी स्म्रति उनके द्वारा किए कार्य सदा चिरकालिक रहेंगे।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
