शांतिनाथ भगवान के त्रयकल्याणक महोत्सव पर अभिषेक, शान्ति धारा, अभिषेक, शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन
टोंक
श्री दिगंबर बड़ा तख्ता जैन मंदिर में चल रहे श्री शांतिनाथ भगवान के त्रय कल्याण महोत्सव में रविवार को अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि महोत्सव के दौरान रविवार को प्रात काल की बेला में शिरसागर जल के समरूप जलाभिषेक,शांतिधारा, शांतिनाथ भगवान के जयकारों के साथ की। तत्पश्चात शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के सानिध्य इंद्र एवं इंद्राणी ने अर्घ्य समर्पित किए एवं संगीतकार मोनू एंड पार्टी जबलपुर की मधुर ध्वनि में अनेक भजनों पर महिलाओं एवं पुरुषों ने भक्ति नृत्य किया इस मौके शांतिनाथ भगवान की पूजा अर्चना करके श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण लड्डू चढ़ाया इस मौके पर शांतिनाथ भगवान के जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हुआ
सायकाल की बेला में 108 दीपको से आरती , प्रशन मंत्र स्वाध्याय, समापन एवं सम्मान समारोह आदि का कार्यक्रम किया गया।
इससे पूर्व शनिवार रात्रि को जैन मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मोनू एंड पार्टी जबलपुर द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी इस मौके पर पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, पार्षद बिना जैन छामुनिया, पार्षद भागचंद जैन, , समाज के अध्यक्ष पदमचंद आड़रा, सुरेश जैन मलारना,कमल आडरा, धर्मेंद्र जैन ,रमेश काला, हेमंत जैन ,टोनी आड़रा, आदि लोग उपस्थित थे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
