शांतिनाथ भगवान का जन्म,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया

JAIN SANT NEWS आगरा

शांतिनाथ भगवान का जन्म,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गयाI

**आगरा**

आज रविवार को श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जती कटरा मोती कटरा में श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एव शांतिधारा की गई। इसके बाद नित्य नियम पूजन एवं श्री शांतिनाथ महामंडल विधान किया गया| मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भगवान शांतिनाथ को निर्वाण लड्डू भी चढ़ाया गया| यह सभी क्रियाएं पंडित ऋषभ जैन शास्त्री घिरोर के निर्देशन में संपन्न हुई| इस अवसर पर महावीर प्रसाद जैन, अजीत जैन,रविंद्र कुमार जैन पुनीत जैन,जितेन्द्र जैन,जयंती जैन समस्त जती कटरा के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *