जो धर्म के पीछे पीछे भागते हैं, धन उनके पीछे पीछे आता है

JAIN SANT NEWS आगरा

जो धर्म के पीछे पीछे भागते हैं, धन उनके पीछे पीछे आता है- आर्यिका अर्हंमश्रीमाताजी

आगरा

गुरूवार को श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर,डी ब्लाक, कमलानगर मे चल रहे श्रमण संस्कृति धार्मिक शिविर मे इष्टोपदेश की गाथाओं पर वहां विराजित आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 अर्हंमश्री माताजी ने बताया कि धर्म से दुख दूर होते हैं, और धन भी पीछे पीछे चलता है। उन्होने दूसरों की ओर न देख अपने को देखो का सन्देश दिया।| उन्होने नित्य प्रतिक्रमण करने पर जोर देते हुये बताया कि प्रतिक्रमण साधु और श्रावक दोनो के लिये आवश्यक है, प्रतिक्रमण भी सात प्रकार से होता है| उन्होने रात्रि मे सोने से पहले ये पंक्तियां बोलकर सोने का उपदेश दिया खामेमि सव्वे जीवा सव्वे जीवा खमंतु में।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि माता जी के मंगल प्रवचन व कक्षा नित्य प्रात:7.00 से 8.00 बजे तक चल रहीं है| बच्चो की विभिन्न कक्षाएं कमलानगर महिला मन्डल के सहयोग से आयोजित हो रहीं है|

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *