जैन धर्म तीर्थ यात्रा

जैन धर्म तीर्थ यात्रा यात्रा

#जैन #तीर्थ #भाववन्दना #0️⃣4️⃣3️⃣

जय जिनेन्द्र मित्रो, आज की भाववन्दना मुरैना जिले में एक ऐसे रहस्यमयी स्थान की है । जहां पहाड़ों के बीच घने जंगल मे प्राकृतिक झरने के सामने चट्टानों पर १००० वर्ष प्राचीन भगवान श्री शांतिनाथ, कुंथुनाथ व अरनाथ की दुर्लभ व अतिशयकारी प्रतिमा बनी हुई है । यहां एक प्रतिमा श्री पार्श्वनाथ भगवान की भी है, इस स्थान के बारे में कम ही लोगो को जानकारी उपलब्ध है ।आइये इस स्थान के बारे में जानते हैं । —उत्तर प्रदेश के मुरैना जिले में, कैलारस से करीब 30 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित जंगल मै टिकटोली दूमदार पंचायत मे थाना निरार के अंतर्गत आने वाले जैन मंदिर को आस्था एवं विश्वास का प्रतीक कहा जाता है, यहां पहाड़ पर मिली प्रतिमाएं अति दुर्लभ व महा अतिशयकारी है ।

11 वीं सदी के समय की तीर्थंकर श्री शांतिनाथ, कुंथुनाथ व अरनाथ भगवान की प्रतिमा यहां पहाड़ों में ही काट कर बनाई गई है । मन्दिर के सामने एक प्राकृतिक झरना है जो 12 महीना लगातार पहाड़ों से धरती की तरफ जाता है मगर आज तक उस झरने का कोई यह पता नहीं लगा पाया यह जल कहाँ से आता हैं यह पहेली सबके मन में है।चारों तरफ केवल पहाड़ व जंगल है । पानी का कोई भी स्त्रोत नहीं है, फिर भी वहां करीब 50 फीट ऊंचाई से पानी झरने के रूप में बह रहा है वहां का यह नजारा देखना सबसे अचंभित है ।यह क्षेत्र किसी काल मे बहुत प्राचीन व महान जैन मंदिर रहा होगा, किंतु काल प्रभाव से अब यह वैभवशाली नगरी घने जंगल मे है । अन्य समाज द्वारा यहां कई मिथ्या मान्यताएं प्रचलित की जा रही है, जिससे अब यह क्षेत्र खतरे में है ।

टिकटोली दमदार गांव मध्य प्रदेश में मुरैना जिले की जौरा तहसील में स्थित है । यह जौरा से 17 किमी और मुरैना से 44 किमी दूर है।

ट्रेन: जोरा अलापुर रेलवे स्टेशन

हवाई अड्डा: ग्वालियर हवाई अड्डा

Google link

https://g.co/kgs/2eXnS9

इस दुर्लभ स्थान के दर्शन अवश्य करें । इस स्थान की जानकारी हेतु आप 7835917102 (सुलभ जैन) पर व्हाट्सएप कर सकते हैं । नमनकर्ता सुलभ जैन (बाह)

नोट : इस स्थान को सुरक्षित करने के लिए हम सबको क्षेत्र के विकास व व्यवस्था पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *