परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी श्री चन्द्र सागर दिगम्बर बाल विद्या मंदिर स्कूल में बड़ा रही है धर्म की प्रभावना

JAIN SANT NEWS नेनवा

परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी श्री चन्द्र सागर दिगम्बर बाल विद्या मंदिर स्कूल में बड़ा रही है धर्म की प्रभावना

नेनवा

प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिकारत्न 105 विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में नैनवां में भव्य शिलान्यास का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।

समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि छोटे – छोटे बच्चों द्वारा जयघोष बजाया गया,भव्य जुलूस के साथ माताजी ससंघ कार्यक्रम स्थल श्री चन्द्रसागर दिगम्बर जैन बालविद्या मन्दिर स्कूल पहुंची वहाँ विज्ञा दर्शन ब्राइट फ्यूचर एकेडमी एवं कीर्तिस्तंभ का शिलान्यास हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत चित्र अनवारण , दीपप्रज्ज्वलन , गुरु गुणगान , गुरु माँ के पाद -प्रक्षालन से हुई। छोटे छोटे बच्चों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। तत्पश्चात माताजी के प्रवचन हुए माताजी ने शिलान्यास का अर्थ बताते हुए कहा – शिला का न्यास अर्थात शिला को स्थापित या रखने का नाम है शिलान्यास मंदिर आदि की नींव में जो भी कोई दान करता है उसका अक्षय फल प्राप्त होता है । शिलान्यास का महत्व प्रतिपादित करने के पश्चात भूमि पूजन हुई जिसकी नींव में सभी ने अपनी अपनी शक्ति के अनुसार स्वर्ण, रजत , ताम्र , आदि शिलाएं स्थापित कर पुण्यार्जन किया

*कार्यक्रम में मुख्य शिला प्रदाता*

1.श्रीमान शैलेन्द्र कुमार जैन , श्रीमति सीमा जैन,अरिहन्त जैन, सिद्ध जैन मारवाड़ा समस्त जयराज मारवाड़ा परिवार नैनवा

2. श्रीमान प्रेमचन्दजी, लोकेश कुमार जी , श्रीमति रीना जैन , लवि जैन मोडिका परिवार नैनवा जिला बूंदी

*पंचपरमेष्ठी शिला के पुण्यार्जक*

श्रीमान बाबूलाल जी , हितेश कुमार जी जैन बरमुण्डा नैनवा , श्रीमान सूरजमल जी, मुजिब कुमार जी, जयंत कुमार जी मयंक कुमार जी सोगाणी परिवार नैनवा, श्रीमान विमल कुमार जी, अभय कुमार जी राजेश कुमार जी, मिन्टेश कुमार जी,गुठावाले नैनवा, श्रीमान अशोक कुमार,सश्रम कुमार जी जैन परिवार नैनवा, श्रीमान नाथूलाल जी राकेश कुमार जी विनोद कुमार जी‌ जैन देई वाले नैनवा

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *