स्वर्ण पदक विजेता गोरांशी का अशोकनगर से गहरा नाता

JAIN SANT NEWS अशोक नगर

स्वर्ण पदक विजेता गोरांशी का अशोकनगर से गहरा नाता

अशोक नगर |

5 मई को‎ भोपाल की एक मूकबधिर बालिका ने ब्राजील में चल रहे डेफ‎ ओलंपिक 2022 में बैडमिंटन का‎ स्वर्ण पदक हासिल किया । बालिका गौरांशी शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज‎ सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री‎ ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं खेलमंत्री‎ मध्यप्रदेश सरकार यशोधरा राजे सिंधिया ने भी‎ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।‎आपको बता दे बालिका गौरांशी का गहरा नाता अशोकनगर से‎ भी है। गौरांशी के परदादा स्व.‎ बाबूलाल शर्मा शहर के प्रतिष्ठित‎ कपड़ा व्यापारी मे से थे। वह लंबे समय‎ तक अशोकनगर हनुमान मंदिर धर्मशाला प्रबंधन‎ समिति के अध्यक्ष भी रहे। जानकारी अनुसार कुछ‎ वर्ष पूर्व गौरांशी के दादा प्रमोद‎ कुमार शर्मा कोटा स्टोन के व्यापार‎ के सिलसिले में राजस्थान के‎ रामगंज मंडी शहर आगए थे।‎ जहां वह कुशल व्यवसायी के रूप मे जाने जाते है।‎ गौरांशी के पिता गौरव शर्मा भोपाल‎ में निवास रत हैं।विशेष बातविशेष बात है कि गोरांशी के पिता गौरव‎ एवं उनकी माँ गौरांशी जैसे‎ मूकबधिर हैं। शहर में उनके‎ रिश्तेदार भाजपा नेता धर्मेंद्र चौधरी‎ जानकारी सांझा करते हुए बताते हैं कि गौरव को शिक्षा अध्यन में दिक्कत की वजह से उन्हें भोपाल रहना पड़ा। गौरव की‎ मां श्रीमति हेमलता शर्मा रामगंज मंडी की नगर पालिका‎ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जानकारी देते हुए श्री यशवंत‎ चौधरी चिंटू ने कहा कि अभी ‎ व्यस्तता की वजह से गौरांशी का‎ अशोकनगर आगमन का कार्यक्रम‎ नहीं बन पाया है। जब भी वह‎ अशोकनगर आएगी तो उनका‎ समाजजनों व समाजसेवी संस्थाओं‎ द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।‎दैनिक भास्कर से संकलित

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *