शुद्ध मे जाने के लिये शुभ मे जाना आवश्यक- विशुद्धमती माता जी

JAIN SANT NEWS आगरा

शुद्ध मे जाने के लिये शुभ मे जाना आवश्यक- विशुद्धमती माता जी

आगरा

सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी सस॔घ का भव्य मंगल प्रवेश कमला नगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर,डी ब्लाक पर हुआ| जानकारी देते हुए शुभम जैन ने बताया की सरलाबाग से माताजी को भव्य शोभायात्रा के साथ कमलानगर मे प्रवेश कराया गया। मार्ग मे रंगोली व आरती कर आगवानी की गई इसके बाद धर्मसभा मे बोलते हुये परम पूज्या सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी ने कहा कि भव्य मन्दिर आदि का निर्माण व्यक्ती को शुभ भावो मे ले जाने के लिए होता है। पहले गुणस्थान से चढते हुये यह जीव मुनी पद धारण कर छठवें से सातवे गुणस्थान मे झूला सा झूलता है,परन्तु इसके बावजूद शुद्ध मे नहीं जा पाता! उन्होंने कहा कि शुभ से ही शुद्ध मे जाया जा सकता है! उन्होने स्वाध्याय करते रहने के आव्हान किया|

जिनवाणी की माने विज्ञमति माताजी

इससे पूर्व प्रज्ञा पद्मनी गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी ने कहा कि जो शास्त्रो मे लिखा है उसी को व्यवहार मे अपनायें, मनमानी नहीं, जिनवाणी की मानें। पूज्या गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मती माताजी के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य PNC परिवार की ओर से सर्वश्री प्रदीप जैन ,श्रीमती रेनू जैन (नगर की प्रथम महिला),व माधवी जैन को मिला| सभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल के द्वारा किया गया| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि माताजी के कल से मंगल प्रवचन प्रात:7.30 से कमलानगर मे आयोजित होगे| इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन,मनोज कुमार जैन,अनिल जैन एफसीआई, अनिल जैन रईस, हरिश्चन्द्र जैन, सुभाष जैन, नरेश जैन लुहाडिया, प्रमोद जैन आरसीएम,संजय जैन शास्त्री, अर्पित जैन,शुभम जैन, वन्दना जैन, रश्मि जैन, सुवीणा जैन, सुशीला जैन,अंजली जेन, ममता जैन समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *