जैन धर्म तीर्थ यात्रा

जैन धर्म तीर्थ यात्रा यात्रा

#जैन #तीर्थ #भाववन्दना #0️⃣3️⃣8️⃣

जय जिनेन्द्र मित्रो, आज की भाव वन्दना में दर्शन करते हैं,उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बर्फ से ढके मुक्तेश्वर हिमालय पर्वत के ठीक सामने प्रथम दिगम्बर जैन मंदिर के ।।

संसार की भौतिकता से दूर यहां की अदभुत शांति आपको वीतरागी भगवान के गुणगान का अवसर प्रदान करती हैं।यहाँ बर्फ से ढकी हिमालय रेंज में ॐ पर्वत, नंदा देवी पर्वत, बद्रीनाथ, केदारनाथ एवं कैलाश पर्वत की श्रंख्लाये मंदिर जी के सामने से स्पष्ट दिखाई देती है। यहां 21 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को यहां पंचकल्याणक सम्पन्न हुए हैं ।

यहाँ साल भर ठंडा मौसम रहता है। May, June, July में Temp 10° से 18° रहता है तथा November, December, January में 0° से 15° के बीच रहते है। December & January में यहाँ बर्फ पड़ती है। यहाँ उचित व्यवस्था 13 कमरों का होटल (होम स्टे) एवं शुद्ध भोजनालय (रेस्टोरेंट) उपलब्ध है।

यहाँ पहुंचने के लिए: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जैन मंदिर मुक्तेश्वर 60km.काठगोदाम रेलवे स्टेशन से भीमताल -21km, भीमताल से भवाली-9km ,भवाली से रामगढ़ -15km ,रामगढ़ से जैन मंदिर -15km.अपने वाहन से

दिल्ली से 355 Kms लखनऊ से 400 Kms देहरादून से 317 Kms यात्रा आप कर सकते है|

नज़दीकी हवाई अड्डा:पंत नगर 95 Kms कमरे booking व जानकारी लेते हेतु संपर्क सूत्र +919837096883

(व्हाट्सएप)मन्दिर का पता व अन्य जानकारी

Jain Mandir Nainital (Mukteshwar)Supi, Mukteshwar (Dist Nainital), Uttarakhand, Indiaenquiry@jainmandirmukteshwar.in

Mob:

+919410477771,

+919837096883

एक बार इस क्षेत्र के दर्शन अवश्य करें।

आपका मित्र,सुलभ जैन (बाह)

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *