आज श्री दिगंबर जैन विद्यालय झुमरी तिलैया में मनाया गया एलो डे

JAIN SANT NEWS झुमरी तिलैया

आज श्री दिगंबर जैन विद्यालय झुमरी तिलैया में मनाया गया एलो डे

झुमरी तिलैया –

सीसीए एक्टिविटी के अंतर्गत क्लास एल0के0जी से क्लास 2 तक के विद्यार्थियों के बीच एलो डे का आयोजन किया गया जिसमें एल0के0जी से लेकर के क्लाश 2 तक के सभी बच्चों ने भाग लिया बच्चों में उत्साह एवं उमंग का माहौल था सीसीए इंचार्ज सुप्रिया गौरव ने ऐलो डे के बारे में बच्चों को मार्गदर्शन दिया एवं सोशल एक्टिविटी से बच्चों का आंतरिक मूल्यांकन होता है

साथ ही बच्चे एक्टिव बनते हैं इसलिए विद्यालय हमेशा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शालू मिस, वार्तिका मैम , शिवानी, सोनाली अग्रवाल, सोनाली पहाडे, ममता जैन आदि शिक्षकों ने कदम से कदम मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनायासाथ ही क्लास 3 से लेकर क्लास 9 तक के बच्चों के बीच योगा का आयोजन किया गया बच्चों ने सूर्य नमस्कार आसन से लेकर योग एवं प्राणायाम की शिक्षा ग्रहण की योगा कराने का कुशल कार्य राज्य स्तरीय योगा शिक्षक आकाश सेठ की टीम ने किया साथ ही विद्यालय के शिक्षक शंकर वर्णवाल, बसंत सर ,मानसी ,कल्याणी ,कोमल , अर्चना मैम आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया I

साथ ही विद्यालय में शिक्षकों के अंदर क्वालिटी एवं स्किल डेवलपमेंट हेतु टीचर ट्रेनिंग सेमिनार सह मीटिंग का आयोजन किया गया टेर्नट की भूमिका जैन समाज के सुप्रसिद्ध गायक एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राध्यापक नवीन पांडया ने निभाई आप ने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता हेतु अनेक बातों को शिक्षकों को बताया जिसमें कर्तव्यनिष्ठता, ईमानदारी शिक्षण के प्रति , शिक्षा के प्रति समर्पण, साथ ही नैतिक मूल्यों का संभाषण एवं बच्चों के प्रति शिक्षक के उत्तरदायित्व इन सभी विषयों में शिक्षकों को बड़े ही कुशलता पूर्वक समझाया सभी शिक्षकों ने नवीन जी पांड्या का आभार व्यक्त किया साथ ही शिक्षण कार्य की सराहना की इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सुनील जी छाबड़ा ,नवीनसेठी, मनीष सेठी, राजेश पंड्या, संदीप सेठी एवं विद्यालय के प्राचार्य झा सर , मुरारी सर, अभिषेक जैन, अभिषेक सिंह,अनिल जी पांडे, राजदेव मोदी आदि शिक्षक मोजूद थे ।

कोडरमा मीडिया प्रभारी

नवीन जैन, राज कुमार जैन,अजमेरा

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *