देश का गोरव ऊँचा कर गोल्डन गर्ल गोरांशी की हुयी भारत वापसी

JAIN SANT NEWS रामगंजमडी

देश का गोरव ऊँचा कर गोल्डन गर्ल गोरांशी की हुयी भारत वापसी

रामगंजमंडी

ब्राजील मे हुए डेफलिंपिक में बैंडमिंटन‎ के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली शहर की होनहार बेटी गौरांशी‎ शर्मा ब्राजील से शनिवार को अपने देश ‎ लौट आईं। जब वो दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो गौरांशी‎ को वहा लेने उनकी मांताश्री, कोच और‎ कही सरकारी प्रतिनिधि पहुंचे। इन सबके बाद‎ गोल्डन गर्ल के नाम से विख्यात गौरांशी विमान द्वारा भोपाल पहुंची। यहां‎ के एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश सरकार के‎ खेल विभाग के अधिकारियों ने‎ गौरांशी की भाव विहल होकरअगवानी की। वही रामगंजमंडी से उनके परिवारजन भी‎ मौजूद रहे।‎

जेसे ही गौरांशी के एयरपोर्ट से बाहर निकली तो भारत माता की जय और गोल्डन‎ गर्ल गौरांशी जिंदाबाद के नारे की गूंज होने लगी। एयरपोर्ट पर गुलाब की फूलों की‎ वर्षा से गौरांशी की शानदार अगवानी की गयी।‎ गोरांशी ने अपने नाम के साथ रामगंजमंडी नगर ही नहीं देश का गौरव व सम्मान को बढाया है करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट पर‎ सम्मान का क्रम जारी रहा । इसी क्रम मे एयरपोर्ट से गौरांशी का विजयी पताका लहराने पर शानदार जुलूस‎ निकाला गया। जुलुस की पूरे मार्ग गौरांशी पर‎ पुष्पवर्षा की गई।

वही गौरांशी का जुलूस जब टीटी स्टेडियम आया तो यहां मोजूद‎ खिलाड़ियों ने बैडमिंटन का रैकेट लिया दोनों‎ ओर रखकर उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया ।‎ और कोच ने जब उन्हे गले लगाया तो, उनके खुशी के‎ आंसू झलक पडेगोरांशी की दादी हेमलता शर्मा ने वहा के पलो को सांझा किया

गोरांशी की दादी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामगंजमंडी श्रीमती हेमलता शर्मा ने पलो को सांझा करते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर जेसे ही गौरांशी आई तो ख़ुशी के इन पलो मे उन्हे देख उनके कोच ने उसको गले लगा‎ लिया। उनके कोच विष्णुवर्धन रेड्‌डी और‎ रश्मि मालवीय की आंखों में खुशी के‎ आंसू थे व भाव विहल दिखाई दिये। वही दोनों कोच ने भाव विभोर होकर कहा कि बेटी आपने पूरे पूरे विश्व में तिरंगे का मान‎ रखकर हमें गौरवान्वित किया है।

यह‎ उपलब्धि हमेशा के लिए इतिहास में‎ दर्ज हो गई है।इस अवसर पर गौरांशी के पिता गौरव‎ शर्मा, मां प्रीति शर्मा,उनके दादा प्रमोद शर्मा, व ताऊ सौरभ शर्मा ने गौरांशी‎ को गले से लगाया। यह पल सचमुच भाव विभोर कर देने वाले होते है जिसका वर्णन शब्दों मे नहीं किया जा सकता।‎ आगामी दिनों मे गोल्डन गर्ल गोरांशी का अपनी जन्मभूमि रामगंजमंडी आने का कार्यक्रम संभावित है।‎

संकलित समाचार प्रेषित

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *