कठिनाइयों का करें डटकर सामना

JAIN SANT NEWS आलोद

कठिनाइयों का करें डटकर सामना :- आर्यिका विज्ञाश्री माताजी

आलोद

प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के कदम नैनवा की और बढ़ रहे हैं। आज माताजी ससंघ का धोवडा में मंगल प्रवेश हुआ। हर जगह धर्म की प्रभावना करते हुए माताजी अपनी वाणी से जन – जन को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने अपने मंगलमय प्रवचन में कहा – जीवन में हर मुश्किलों का डटकर सामना करो। मुश्किलें चाहे कितनी बड़ी हो पर अपनी मंजिल से पीछे ना हटो। एक धनी राजा ने सड़क के बीचों-बीच एक बहुत बड़ा पत्थर रखवा दिया और चुपचाप नजदीक के एक पेड़ के पीछे जाकर छुप गया। दरअसल वो देखना चाहता था कि कौन व्यक्ति बीच सड़क पर पड़े उस भारी – भरकम पत्थर को हटाने का प्रयास करता है। कुछ देर इंतजार करने के बाद वहां से राजा के दरबारी गुजरते है। लेकिन वो सब उस पत्थर को देखने के बावजूद नजरअंदाज कर देते है। इसके बाद वहां से करीब बीस से तीस लोग और गुजरे लेकिन किसी ने भी पत्थर को सड़क से हटाने का प्रयास नहीं किया। करीब डेढ़ घंटे बाद वहां से एक गरीब किसान गुजरा किसान के हाथों में सब्जियां और उसके कई औजार थे किसान रुका और उसने पत्थर को हटाने के लिए पूरा दम लगाया। आखिर वह सड़क से पत्थर हटाने में सफल हो गया। पत्थर हटाने के बाद उसकी नजर नीचे पड़े एक थैले पर गई। इसमें कई सोने के सिक्के और जेवरात थे।

उस थैले में एक खत भी था जो राजा ने लिखा था कि ये तुम्हारी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत और अच्छे स्वभाव का इनाम है।

जीवन में भी इसी तरह की कई रुकावटें आती हैं। उनसे बचने की बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। मुश्किलों को कभी ये ना बताओ कि आपकी परेशानी कितनी बड़ी है बल्कि ये बताओ कि आपका इरादा कितना बड़ा है । आर्यिका श्री की कल की आहारचर्या गोथड़ा में होगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *