वात्सल्य वारिधि परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान* *सागर जी महा मुनिराज (ससंघ) केश्री महावीर अतिशय क्षेत्र की ओर बढ़ते कदम

श्री महावीर जी का द्वारा है*
*गुरुदेव ने निहारा है
महामस्तकाभिषेक का
स्वर्णिम सुअवसर आया है।
चारो और देखो बाबा का जय जयकारा है ।
गुरुवर के पावन चरणों मे नमन हमारे रे वर्धमान गुरुवर को नमन हमारे रे झूमो भक्ति में नाचो गाओ रे
जी हाँ
20 वी सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्य श्री 108 शांति सागर जी महाराज की अक्षुण्ण पट्ट परम्परा में तृतीय पट्टाधीश परम पूज्य आचार्य श्री 108 धर्म सागर जी से दीक्षित मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश राष्ट्र गौरव वात्सल्य वारिधि तपोनिधि परम पूज्य आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महामुनिराज (ससंघ) का राणा, प्रताप, मीरा ओर पन्नाधाय के तप, त्याग और साधना की पावन वसुंधरा राजस्थान प्रान्त पर स्थित श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र के लिए मंगल विहार कर्नाटक कोथली से चल रहा है। विदित हो कि गुरुदेव वर्धमान सागर जी महाराज की दीक्षा स्थली भी श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र ही है।परम पूज्य तृतीय तृतीय पट्टा चार्य नूतन आचार्य श्री धर्म सागर जी महाराज के वरद हस्त कर कमलों द्वारा अभी तक कुल 89 दीक्षाए दी जा चुकी है । प्रकृति और नियति का ऐसा संयोग बहुत कम ही देखने को मिलता है कि 24 साल बाद दिनांक 24 नवंबर से 4 दिसम्बर 2022 तक श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र पर महामस्तकाभि षेक के पावन स्वर्णिम सुअवसर पर गुरुदेव अपना मंगल सानिध्य एवम आशीर्वाद प्रदान करेगे। सम्पूर्ण राजस्थान के श्रद्धालुओं को उस घड़ी उस पल उस लम्हे का बेसब्री से इंतजार है जब गुरुदेव श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र पधारेंगे।
भगवान महावीर के वंश के अंश होने का गौरव भी हमे प्राप्त है । अब हमारा परम कर्तव्य बनता है कि इस अपूर्व अविस्मरणीय अलौकिक महामस्तकाभिषेक महा आयोजन के प्रचार प्रसार में कोई कमी नही छोड़े।
खूब प्रचार प्रसार करे।
हर घर मे मंगल कलशों को बुक करवाये। ऐसा अदभुत अपूर्व ऐतिहासिक स्वर्णिम सुअवसर महा दुर्लभ है। अवसर हाथ से न चूक जाए।
अभी हाल में राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में श्री महावीर जी महामस्तकाभिषेक के संदर्भ में पदम विभूषण धर्माधिकारी डॉ वीरेंद्र जी हेगड़े जी अध्यक्षता में भव्य मीटिंग भी सानन्द सम्यन्न हुई। इस मीटिंग में गौरवाध्यक्ष श्री एन के सेठी,अध्यक्ष श्री सुधांशु जी कासलीवाल, कार्याध्यक्ष श्री विवेक जी काला,कार्याध्यक्ष श्री जमुनालाल हपावत, महामंत्री महेंद्र जी पाटनी श्री शिखर चंद जी पहाड़िया, श्री गजराज जी गंगवाल, श्री प्रकाश मोदी,श्री सुरेश जी सबलावत,श्री राकेश सेठी उपस्थित थे।*
प्रस्तुति
*राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी*
*पारस जैन “पार्श्वमणि” कोटा (राज)*
