पटनागंज मे एक हज़ार वर्ष प्राचीन बडे बाबा के जिनालय की दीवार ढही, लेकिन सभी प्रतिमाए सुरक्षित
रहली
अतिशय क्षेत्र पटनागंज बड़े बाबा एक हज़ार वर्ष प्राचीन दीवार बुधवार रात्री मे ढह गई। रात्री मे यह हुआ इसीलिये कोई जनहानि नहीं हुई। सभी प्रतिमाए सुरक्षित होने सभी बडे बाबा का अतिशय मान रहे है। साथ ही छोटे बाबा की क्रपा मान रहे है।यह जानकारी दैनिक भास्कर मे प्रकाशित लेख से संकलित कर आप तक दे रहे है । अतिशय क्षेत्र पटनागंज के मूलनायक
बड़े बाबा महावीर स्वामी की प्रतिमा एक हजार साल प्राचीन है। 100 साल में इसका चार बार जीर्णोद्धार हुआ है। इस समय मे छत और शिखर पर पेड़ उग आने से शिखर मे कई जगह दरारें आ गई थी और उनका पानी दीवानों में भरने लगा था जिससे दीवारें कमजोर हो गई थी। इस कारण 1965 में पंचकल्याणक गजरथ की तैयारी थी तभी क्षेत्र जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया था। इस कारण 1965 में पंचकल्याणक गजरथ की तैयारी थी तभी क्षेत्र जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया और बड़े बाबा मंदिर के भीतर और बाहर से सीमेंट का प्लास्टर किया गया था और भगवान् की प्रतिमा मे दरारे देखी गई थी जिसे प
पालिश करके सुधारा गया था।
हाल ही मे कुह वर्षो पूर्व मंदिर क्षतिग्रस्त होता देखकर ट्रस्ट ने विचार किया और फिर नए मंदिर निर्माण के साथ मंदिर का पूर्ण रुप से जीर्णोद्धार करने का संकल्प लिया था। इसके लिए कार्य शुरू किया जाना था। इसके लिए इंजीनियर की निगरानी में मंदिर के चारों ओर नींव की गहराई देखी जा रही थी वही बुधवार रात में अचानक दीवार का उत्तर कोना
जो पहले से ही बहुत कमजोर था, ढह गया।
यह जानकारी गुरूवार की सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालुओं ने ढही दीवार देखी। सुचना मिलते ही समाजजन तुरंत मंदिर पहुंचे और प्रतिमाओं को सुरक्षित निकाला। दिनभर की मशक्कत के बाद शाम 5.30 बजे बड़े बाबा की विशाल प्रतिमा को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।
जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र पटनागंज में बड़े बाबा के मंदिर की दीवार ढह जाने के बाद आर्किटेक्चर की निगरानी में अन्य मंदिरों का भी निरीक्षण और परीक्षण कराया जाना चाहिए यह कार्य ट्रस्ट कमेटी देखती है। समाज कमेटी से अन्य मंदिरों के मजबूती की भी जांच कराने का आग्रह करेगी।
यदि अन्य मंदिर की दीवारें भी जर्जर पाई गई तो उन्हें भी जीर्णोद्धार या नव निर्माण कराने का आग्रह किया जाएगा।
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
