युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है संकेत जैन

JAIN SANT NEWS खमेरा

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है संकेत जैन

खमेरा
आज का युवा अंधी दौड़ में भागा चला जा रहा है। वह इस अंधी दौड़ में इतना रम चुका है की वह संस्कारों से विमुख हो रहा है। बस मौज मस्ती को सब कुछ मान चुका है।

ऐसे में अगर बात करे ऐसे युवा की जिसकी उम्र महज 20 वर्ष है। जो bsc व नर्सिंग की शिक्षा को ले रहा है। साथ ही सन्त सेवा पूजा भक्ति को भी अपना ध्येय मानता है। यह युवा और कोई नही,यह युवा है सकेत जैन खमेरा निवासी है। यह खमेरा सुनील सागर युवा संघ अध्यक्ष है। इतनी अल्प उम्र में युवा शक्ति की बागडोर लेकर युवा शक्ति को लेकर आचार्य सुनीलसागर महाराज की सेवा में अपने घर से दूर उनके चरणों मे समर्पित है। आज की युवा शक्ति के लिए ऐसे युवा एक मिसाल प्रेरणा है। जो एक सीख है।

श्रीमान शैलेंद्र जैन उषा जैन ने लाड़ प्यार के साथ इन्हें लौकिक शिक्षा के संस्कारों का जो बीजारोपण किया है। वह काबिले तारीफ है।

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *