माँ तो आखिर माँ होती है

हर मुस्कान मै जिसके चिंता होती है
हर बात मै फ्रिक बच्चो की होती है
डांटती है पर बेइंतहा प्यार देती है
माँ तो आखिर माँ होती है
जिसकी ममता है निस्वार्थ और निश्छल
सब कुछ देकर भी कुछ ना पाने की चाह
अपने बच्चो की ख़ुशी मै खुश होती है
माँ तो आखिर माँ होती हैं
चाहे ना सोए वो रातो मैपर हमें चैन से सुलाती है
घर परिवार और रसोई मै हीअपना समय बिताती है
ना ख्वाहिश ना इच्छाना शिकायत कभी होती है
माँ तो आखिर माँ होती है
पास ना हो उसके हम तो
इंतजार मै समय बिताती है
खुद से ज़्यादा अक्सरहमारी परवाह करती है
डांट प्यार गुस्सा मोह ममतासब रंग दिखलाती है
अपने बच्चो के आगे वो कहा कुछ देख पाती है
ये माँ है जनाबपर माँ तो ऐसी ही होती है।
विकास सेठिया रामगंजमडी
