पंचकल्याण प्रतिष्ठा का महा महोत्सव
गर्भ कल्याण का पूर्व रूप रविवार को
पिड़ावा
पिड़ावा सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में श्री 1008 आदिनाथ मजिनेन्द्र जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा एवं विश्व कल्याण महा यज्ञ एवं भव्यातिभव्य रथ परिक्रमा महोत्सव का मंगलमय आयोजन रविवार से प्रारंभ होगा।

प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की रविवार को भगवान के गर्भ कल्याणक के पूर्व रूप का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें प्रातः 6:00 बजे आचार्य निमंत्रण ,देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, 7:00 बजे घट यात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवीन जिनालय खाण्डुपुरा से घटयात्रा शुरू होगी। जो शहर मोहल्ला खंडू पूरा नयापुरा होती हुई पंचकल्याण स्थल मल्हार बाग पहुंचेगी। जहां पर मुनि 108 श्री भूतबलि सागर महाराज, उपाध्याय ज्ञेय सागर जी, मुनि सागर जी , मुक्ति सागर जी,मोनसागर जी महाराज व पंडित राजेश राज भोपाल व बा.ब. मजुला दीदी के पावन सानिध्य में पांडाल की शुद्धि की जायेगी। व वेदी पर श्री जी भगवान को विराजमान करेगें। इसके बाद पंच कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन राजेंद्र जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।
सन्तो का समागम रहैगा और 6 दिन तक श्रद्धा,भक्ति,ज्ञान,पूजन, स्वाध्याय,सन्तो की आहार चर्या ,जिनवाणी का रस पान, 6 मन्दिरो के दर्शन,भक्तामर विश्व धाम ड़ोला के,नेमीधामअमरकोट,व सुसनेर की त्रिमूर्ति का भी पुण्य लाभ प्राप्त करेगें।

प्रातः9.30बजे महाराज श्री के मंगल प्रवचन,प्रवचन के बाद सकलीकरण ,इंद्र प्रतिष्ठा व दोपहर 1:00 बजे याग मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में मंगल आरती आरती के बाद प्रवचन होगें। 8:00 बजे इंद्रसभा लगाई जावेगी व सोलह सपने दिखाये जायेगें। इस अवसर पर पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
सभी जगह होल्डर, पोस्टर, बैनर, लगाये गये इस पंच कल्याण में सबसे अधिक ग्रुप बनाए गए है, जिनमें जैन आयन्स गुर्प, मध्य प्रदेश शिक्षक संध,श्री भक्तामर विश्व धाम ड़ोला समिति, फैंटास्टिक फोर गुर्प,मुनिराजविहार संघ,रीगल परिवार ग्रुप ,टीम कुंडलपुर ,मुमुक्षु महिला मंडल ,विद्या बालिका मंडल ,अनंत मति महिला मंडल, स्वास्ति ग्रुप, अंजना महिला मंडल, चंदनबाला महिला मंडल, जैन राकर्स ग्रुप, ब्रम्ह्मनन्द सागर ग्रुप ,जैन मित्र युवा ग्रुप ,श्री पारस मित्र मंडल, सिद्धा ग्रुप आदि ग्रुपों के पोस्टर व फोल्डर पूरे नगर में लगाये गये।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
