21बहिनोंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के लिया आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत

JAIN SANT NEWS रहली

21बहिनोंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के लिया आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत

रहली

अतिशय क्षेत्र पटनागंज में विराजीत विश्व वन्दनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शुक्रवार की बेला मे 21 बहिनों ने आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत ग्रहण इसी के साथ इन बहिनों ने प्रतिभा स्थली से शिक्षित होकर अध्यापन कराने का भी संकल्प लियाआपको बता दे प्रतिभा स्थली आचार्य श्री की प्रेरणा द्वारा निर्देशित जैन समाज द्वारा संचालित संस्कार प्रदाता संस्थान हैं। जो देश भर में अनेक स्थानों पर हैं। जिसमे देश के अनेक प्रान्तों महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उप्र, राजस्थान सहित मप्र में जन्मी ये बहनेें उच्च शिक्षित है जिसमे एमबीबीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, बीफार्मा, एमफार्मा, एलएलबी, एलएलएम बीएड डिग्री धारक हैं। उच्च शिक्षा होने के बाद इन बहिनों का संसार से विरक्ति का भाव अद्भुत है जो प्रेरणास्प्रद है इस अवसर पर बहनाें के परिवारजन के साथ शिक्षा संस्थानों की कमेटी के सदस्य और समाजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।आपकी यह बेटियां स्वयं के आत्म कल्याण करते हुए कुल, जाति, धर्म और राष्ट्र का अभिमान बनेगी आचार्य श्रीआचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया और मंगल उद्बोधन देते कहा कि आपकी यह बेटियां स्वयं के आत्म कल्याण करते हुए कुल, जाति, धर्म और राष्ट्र का अभिमान बनेगी।

यह है बहिने जिन्होने लिया

ब्रह्मचर्य व्रत

ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण करने वाली बहिनों मे

अंकिता जैन कोपरगांव महाराष्ट्र ,

अंकिता,

सोनल,

समीक्षा,

चुनमुन जैन,

सिलवानी,

रंजीता तेंदूखेड़ा,

दीपिका इटावा,

जूली अशोकनगर,

रंगोली कोलकाता,

पूनम,

शालू,

शिखा,

गुना,

मोना गढ़ाकोटा मप्र,

सिम्मी जामनेर,

हेमा,

अनीता,

सुनीता, सूरत गुजरात,

प्रीति,

रीना बिजोलिया,

नेहा कोटा राजस्थान तथा

नेहा हैदराबाद ने

ब्रह्मचर्य का व्रत लिया।

संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *